फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Diabetes Day: डायबिटीज के दौरान इन 5 चीजों को खाना हो सकता है खतरनाक, अनियंत्रित हो जाएगा शुगर

Thu, 14 Nov 2019 07:42 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 14 Nov 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
World Diabetes Day Diabetes Diet, Eating, & Physical Activity 5 foods can be dangerous in diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया में हो रही तेजी से बदलाव के कारण इंसान की रोजर्मरा वाली जिंदगी भी तेजी से बदल रही है। भागदौड़ और अनियमितता वाली जिंदगी के वजह से इंसान कई बीमारियों के चपेट में भी आ रहा है। आज के समय में ऐसी कई बीमारियां हैं जिससे हर दूसरा इंसान जूझ रहा है। आम हो चली इन बीमारियों में डायबिटीज यानी मधुमेह रोग एक बड़ा चुनौती बन गया है। इस बीमारी से भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व परेशान है।



डायबिटीज को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। डायबिटीज के कारण होने वाली बीमारियां बेहद खतरनाक होती हैं जो मरीज की जान भी ले सकती हैं। हालांकि इस बीमारी के शुरुआती लक्षण को पहचानकर आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। नियमित व्यायाम और विशेष आहार के माध्यम से डायबीटिज को कुछ हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनको नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो डायबिटीज के दौरान नुकसान पहुंचा सकती हैं....

World Diabetes Day Diabetes Diet, Eating, & Physical Activity 5 foods can be dangerous in diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आलू

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पोटेशियम, फाइबर, विटमिन सी, विटमिन बी, कॉपर, ल्यूटिन और मैंगनीज भरपूर मात्रा में उपल्बध होता है। आलू का सेवन त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन इतने गुणों से परिपूर्ण होने के बाद भी डायबिटीज के मरीजों के लिए ये नुकसानदायक होता है। आलू में कार्बोहाइड्रेट की उच्च मात्रा के साथ ग्लाइसेमिक इंडेक्स का लेवल भी ज्यादा होता है जो रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ा देता है।

World Diabetes Day Diabetes Diet, Eating, & Physical Activity 5 foods can be dangerous in diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

किशमिश

डायबिटीज के मरीजों को ड्राई फ्रूट्स खाने से भी बचना चाहिए। खासकर किशमिश खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि यह ताजे फलों का कांसन्ट्रेटिड फॉर्म होता है। जहां एक कप अंगूर में महज 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है तो वहीं एक कप किशमिश में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़कर 115 ग्राम हो जाती है। इस वजह से डायबिटीज मरीजों को किशमिश का सेवन नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Diabetes Day Diabetes Diet, Eating, & Physical Activity 5 foods can be dangerous in diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चीकू

मधुमेह रोगियों को अपने आहार से चीकू को दूर ही रखना चाहिए। यह फल बहुत ही मीठा होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बढ़ा हुआ होता है। इसका सेवन करने से शुगर का लेवल बढ़ जाता है।

विज्ञापन
World Diabetes Day Diabetes Diet, Eating, & Physical Activity 5 foods can be dangerous in diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

तरबूज

तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 72 होता है जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा होता है। मधुमेह रोगियों के लिए इसका ज्यादा सेवन खतरनाक हो सकता है। तरबूज के सेवन से मधुमेह रोगियों को उच्च रक्तचाप की शिकायत भी हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed