फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Chocolate Day: बिना ओवन के इस तरह से बनाएं चॉकलेट बॉल्स, बच्चों को आएगा पसंद

Thu, 07 Jul 2022 12:32 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 07 Jul 2022 12:32 PM IST
विज्ञापन
world chocolate day 2022 make homemade chocolate balls without oven or baking
chocolate day

चॉकलेट खाना बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद होता है। अगर आप चॉकलेट लवर हैं तो वर्ल्ड चॉकलेट को सेलिब्रेट करने का मौका नहीं छोड़ेंगे। तो चलिेए जानें चॉकलेट से बनी ऐसी डिश। जिसे ना बेक करने की जरूरत है और ना पकाने की। बस मिनटों में चॉकलेट बॉल्स बनकर तैयार हो जाएंगे। साथ ही इनका स्वाद भी इतना लाजवाब होगा कि बच्चे फिर से बनाने की डिमांड करने लगेंगे। तो चलिए जानें चॉकलेट बॉल्स बनाने की विधि।

world chocolate day 2022 make homemade chocolate balls without oven or baking
chocolate day
चॉकलेट बॉल्स को बनाने की सामग्री

चॉकलेट बॉल्स को बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के मिनटों में फटाफट बनाकर तैयार किया जा सकता है इसे बनाने के लिए जरूरत होगी डेढ़ कप कोको पाउडर, एक चौथाई कप बिस्कुट ( आप चाहें तो मैरी बिस्कुट लें या फिर बच्चों के मनपसंद बिस्कुट को भी ले सकती हैं। या फिर ओरियो बिस्कुट को लें। इसका स्वाद कुछ अलग होगा), साथ में कद्दूकस किया हुआ नारियल या फिर नारियल का बुरादा, पांच से छह चम्मच कंडेस्ड मिल्क, पांच से छह चम्मच दूध। 

world chocolate day 2022 make homemade chocolate balls without oven or baking
chocolate day
चॉकलेट बॉल्स बनाने की विधि

सबसे पहले किसी गहरे तली के बर्तन को लें। जिससे कि सारी सामग्री को मिलाने में दिक्कत ना हो। अब इस बाउल में कंडेस्ड मिल्क के पांच से छह चम्मच लें। आप चाहें को कंडेस्ड मिल्क को घर में तैयार कर लें। या फिर बाजार से भी बना बनाया कंडेस्ड मिल्क ले सकते। बस इन दोनों की मिठास को ध्यान में रखते हुए ही चीना का इस्तेमाल करें। अगर ज्यादा मीठा खाना है तो चीनी को पीसकर इस्तेमाल में लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
world chocolate day 2022 make homemade chocolate balls without oven or baking
chocolate

बाउल में कंडेस्ड मिल्क के साथ दूध डालें। साथ में कोको पाउडर और बच्चों के मनचाहे बिस्कुट को क्रश करके इसमे मिलाएं। साथ में नारियल का थोड़ा सा बुरादा डालें। अगर आपको नारियल का स्वाद पसंद नहीं तो इसे हटा सकती हैं। बल्कि इसके साथ ही ड्राई फ्रूट्स को भी मिला लें। जिसमे काजू, बादाम, मूंगफली या फिर पिस्ता को शामिल करें। अब इन सारी चीजों को अच्छे से हाथों की मदद से मिला लें। जिससे कि इसमे कोई भी गुठली ना पड़ जाए। 

विज्ञापन
world chocolate day 2022 make homemade chocolate balls without oven or baking
चॉकलेट - फोटो : Social media

अब इन सारी चीजों के छोटे बॉल्स बनाकर तैयार कर लीजिए। और इन्हें बटर पेपर में लपेटकर रख दें। बच्चों के साथ इन चॉकलेट बॉल्स को आप करीब तीन से चार दिन तक एंज्वॉय कर सकती हैं। ये खराब नहीं होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed