फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: घर में बनाएं रेस्टोरेंट जैसी रूमाली रोटी, ये रहा बनाने का तरीका

Tue, 05 Jul 2022 06:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 05 Jul 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
Today’s Kitchen Rumali Roti Recipe at Home Know How to Make in Hindi
roti - फोटो : istock

बाहर के खाने में इतनी सारी वैराइटी होती है कि हर किसी को ये खाना पसंद आ जाता है। अगर रोटी की ही बात करें तो नान रोटी से लेकर रूमाली रोटी तक मिल जाती है। लेकिन बात जब इन्हें घर में बनाने की आती है तो वो स्वाद नहीं मिलता। अगर आपको रेस्टोरेंट की वो रूमाली रोटी पसंद है। तो अब इसे घर में भी आप बनाकर तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानें कैसे बनेगी घर में ही रूमाली रोटी, वो भी बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी। 

Today’s Kitchen Rumali Roti Recipe at Home Know How to Make in Hindi
गूंथा आटा - फोटो : Istock
रूमाली रोटी बनाने की सामग्री

आमतौर पर रूमाली रोटी बनाने कि लिए गेंहू के आटे का प्रयोग किया जाता है। लेकिन इसमे मैदा मिलाने ये और भी अच्छे तरीके से बन जाती है। रूमाली रोटी बनाने के लिए जरूरत होगी दो कप मैदा, गेंहू का आटा एक चौथाई कप, दूध एक कप, तेल दो चम्मच, नमक स्वादानुसार। 

Today’s Kitchen Rumali Roti Recipe at Home Know How to Make in Hindi
roti - फोटो : istock
रूमाली रोटी बनाने की विधि

रूमाली रोटी बनाने के लिए सबसे पहले किसी बड़े से बर्तन में गेंहू के आटे और मैदा को डालकर मिक्स कर लें। फिर इसमे धोड़ा सा नमक डालकर मिला लें। अब इस आटे को गूंथने के लिए दूध का इस्तेमाल करें। इसे तब तक गूंथे जब तक कि ये नर्म ना हो जाए। रूमाली रोटी के इस आटे को नर्म और खूब चिपचिपा गुंथा होना चाहिए। जब ये चिपचिपाने लगे तो इसमे दो चम्मच तेल डालकर एक बार फिर से गूंथ लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Kitchen Rumali Roti Recipe at Home Know How to Make in Hindi
रोटी - फोटो : pexles

कुछ देर तक तेल डालकर गूंथें। जब तक कि इसका चिपचिपापन ना चला जाए। गूंथते हुए इसे बिल्कुल नॉन स्टिकी बना देना है। अब इस आटे को तीन से चार घंटों के लिए रख धें। फिर तय समय के बाद आटे को लेकर इसकी लोई तैयार कर लें। इस लोई को सूखा मैदा लगाकर बेलें। बस इस बात का ध्यान रखे कि लोई को पतला ही बेलें। 

विज्ञापन
Today’s Kitchen Rumali Roti Recipe at Home Know How to Make in Hindi
रोटी - फोटो : AMAR UJALA

गैस पर कड़ाही को गर्म कर लें। फिर इसे पकड़कर उल्टा कर दें। उल्टी कड़ाही पर नमक मिले पानी को छिड़के। जिससे कि रोटी गर्म कड़ाही पर चिपके नहीं। अब बेली हुई महीन पतली बड़ी सी रोटी को उस पर हाथ से फैलाते हुए चिपकाएं। इसे दोनों हाथों से खूब खींचकर फैलाएं। जिससे कि रोटी पूरी पारदर्शी हो जाए। अच्छी तरह से रोटी को चिपकाकर तब तक सेंके जब तक कि इस पर बबल्स ना दिखने लगें। फिर इसे पलटकर सेंके और चार भाग में मोड़ दें। बस तैयार है रेस्टोरेंट जैसी रूमाली रोटी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed