फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Instant Achar Recipe: बिना धूप के भी तैयार हो जाएगा अचार, सर्दियों में करें फटाफट तैयार

Fri, 17 Jan 2025 01:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 17 Jan 2025 01:25 PM IST
सार

गाजर और मूली का इंस्टेंट अचार बिना धूप में सुखाए भी आसानी से बन जाता है। इसे बनाने में न तो अधिक वक्त लगता है और ना ही धूप की जरूरत होती है। आइए जानते हैं सर्दियों में फटाफट अचार बनाने की आसान विधि।

विज्ञापन
Winter Special Instant achar recipe in hindi traditional mix veg pickle Recipe
बिना धूप के सर्दियों में झटपट अचार बनाने की विधि - फोटो : Instagram

Instant achar recipe in hindi: सर्दियों में खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। बाजार में तरह तरह की मौसमी सब्जियां आ जाती हैं ,जो रंग-बिरंगी होने के साथ ही स्वाद और सेहत के लिए भी फायदेमंद  होती हैं। इस मौसम में पालक-बथुआ के पराठे, आलू-प्याज के पराठे और मूली और गोभी के पराठे खाना लोग काफी पसंद करते हैं। इस तरह के खाद्य सामग्रियों का स्वाद अचार बढ़ा देता है। सर्दियों के मौसम में ताजा और लजीज अचार फटाफट बनाया जा सकता है। इस मौसम में खासतौर पर मूली गाजर का अचार बनाया जाता है, हालांकि सर्दियों में तेज धूप न निकलने के कारण अचार को सुखाने या गलाने की समस्या रहती है लेकिन गाजर और मूली का इंस्टेंट अचार बिना धूप में सुखाए भी आसानी से बन जाता है। इसे बनाने में न तो अधिक वक्त लगता है और ना ही धूप की जरूरत होती है। आइए जानते हैं सर्दियों में फटाफट अचार बनाने की आसान विधि।

Winter Special Instant achar recipe in hindi traditional mix veg pickle Recipe
गाजर का अचार कैसे बनाएं - फोटो : Freepik.com

अचार बनाने के लिए सामग्री

दो गाजर कद्दूकस किए हुए, एक मूली कद्दूकस की हुई, (चाहे तो पतले और छोटे टुकड़ों में भी काट सकते हैं) एक चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच सौंफ, चुटकीभर मेथी दाना, दो चम्मच सरसों का तेल, एक-दो चम्मच सिरका।

Winter Special Instant achar recipe in hindi traditional mix veg pickle Recipe
बिना धूप के सर्दियों में झटपट अचार बनाने की विधि - फोटो : Instagram

अचार बनाने की विधि

स्टेप 1- सबसे पहले गाजर और मूली को अच्छी तरह से धोकर छील लें। अब इसे कद्दूकस कर लें। 

स्टेप 2- एक बड़े बर्तन में कद्दूकस किया हुआ गाजर और मूली एकत्र करके उसमें स्वादानुसार नमक, चुटकी भर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ, मेथी दाना और अदरक डालकर अच्छे से मिला लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Special Instant achar recipe in hindi traditional mix veg pickle Recipe
बिना धूप के सर्दियों में झटपट अचार बनाने की विधि - फोटो : Instagram

स्टेप 3- एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें। इसमें थोड़ा सा मेथी दाना डालकर भूनें। जब तेल गर्म हो जाए और मेथी दाना हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें मूली और गाजर का मिश्रण मिलाएं। 

स्टेप 4- ऊपर से सिरका डालकर अच्छी तरह से मिला लें। तेल और सिरका अचार को जल्दी पका देंगे और इसमें ताजगी भी बनी रहेगी।

विज्ञापन
Winter Special Instant achar recipe in hindi traditional mix veg pickle Recipe
बिना धूप के सर्दियों में झटपट अचार बनाने की विधि - फोटो : Instagram

स्टेप 5- जब सभी  सामग्री अच्छे से मिल जाए और मसाले व तेल गाजर-मूली के टुकड़ों में अच्छे से समा जाए तो समझिए अचार तैयार है।

इसे आप तुरंत खाने के साथ सर्व कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे कुछ घंटों के लिए रख भी सकते हैं। बिना फ्रिज में स्टोर किए ये अचार एक हफ्ते तक ठीक रहता है। लेकिन अगर लंबे समय तक स्टोर करना हो, तो इसे एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में रख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed