जब कभी घरों में दूध फट जाता है तो उससे पनीर बना लिया जाता है, लेकिन इसके साथ ही हम एक बहुत बड़ी गलती कर बैठते हैं। पनीर बनाने के बाद जो पानी बचता है हम उसे फेंक देते हैं। जिस पानी को हम बेकार समझकर फेंक देते हैं, वो प्रोटीन से भरपूर और बहुत पौष्टिक होता है। ये पानी मांसपेशियों में ताकत बढ़ाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा यह आपको दिल संबंधित बीमारियों से लेकर पेट संबंधित परेशानियों व मोटापे को दूर करने में मदद करता है। आइए जानते हैं दूध से बचे इस पानी को इस्तेमाल करने के तरीके...
फटे दूध के पानी के होते हैं इतनेे फायदे, जान लेंगे तो कभी नहीं करेंगे फेंकने की गलती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा गूंथने के लिए करें इस्तेमाल
आटा गूंथने के लिए आप नार्मल पानी की जगह इस पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पानी से गूथें आटे की रोटियां नरम तो बनेंगी ही साथ ही पौष्टिक भी होंगी। तो अगली बार दूध से पनीर बनाने के बाद बचे पानी को फेंकने की गलती न करें।
सब्जी की ग्रेवी को बनाएं हेल्दी
सब्जी को बनाते वक्त उसकी ग्रेवी के लिए आप सादे पानी की जगह फटे दूध के पानी का प्रयोग भी कर सकती हैं। ऐसा कर सब्जी का स्वाद भी अच्छा होगा और यह आपके लिए फायदेमंद भी होगी।
-फटे दूध के पानी का इस्तेमाल आप सूप बनाने में भी कर सकते हैं
-चावन या पास्ता बना रहे हैं तो उसमें भी इसके इस्तेमाल किया जा सकता है
त्वचा पर आएगा निखार
फटे दूध के पानी को नहाने के पानी में मिला लें। इससे आपकी स्किन सॉफट होगी। इस पानी में माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो त्वचा और सिर का पीएच मेंटेन रखते हैं।