फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नूडल्स खाकर हो गये हैं परेशान तो एक बार जरूर ट्राय करें क्रिस्पी अमेरिकन चॉप्सी

Sat, 14 Sep 2019 09:07 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 14 Sep 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
want to know the recipe of crispy american chop suey
क्रिस्पी अमेरिकन चॉप्सी - फोटो : social media
अगर आप सिर्फ नूडल्स खाकर परेशान हो गए हैं तो आज हम आपके लिए क्रिस्पी अमेरिकन चॉप्सी बनाने की रेसिपी लेकर आएं हैं। चटपटी सब्जी और क्रिस्पी नूडल्स का यह काम्बीनेशन आपको जरूर पसंद आएगा। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि। 
want to know the recipe of crispy american chop suey
क्रिस्पी अमेरिकन चॉप्सी - फोटो : social media
आवश्यक सामग्री
नूडल्स - 100 ग्राम
कॉर्न फ्लोर - 2-3 टेबल स्पून
तेल - तलने के लिए
बंद गोभी - ½ कप
शिमला मिर्च - ½ कप (बारीक कटी हुई)
गाजर - ½ कप (बारीक कटी हुई)
फ्रेंच बिन्स - ½ कप (बारीक कटी हुई)
अंकुरित मूंग दाल - ½ कप से कम
टमाटर सॉस - 2-3 टेबल स्पून
सोया सॉस - 1.5 छोटी चम्मच
नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
सिरका - 1 छोटी चम्मच
चिल्ली सॉस - ½ छोटी चम्मच
मीठी तुलसी - 5-6 पत्ते
want to know the recipe of crispy american chop suey
क्रिस्पी अमेरिकन चॉप्सी - फोटो : social media
अमेरिकन चॉप्सी बनाने की विधि
सबसे पहले नूडल्स को उबाल लें। नूडल्स उबालते वक्त 1- 1.5 छोटी चम्मच तेल और आधी छोटी चम्मच नमक डालें। उबले नूडल्स को छलनी में छान लिजिए और नूडल्स पर ठंडा पानी डाल लें। जब नूडल्स ठंडे हो जाए तब इसमें डेढ़ टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर डाल कर मिक्स कर लें। अब गर्म तेल में नूडल्स को गोलाई में डालें जिससे वह गोल आकार का हो जाए। नूडल्स को तब तक फ्राय करें जब तक वह दोनों तरफ से क्रिस्पी न हो जाएं। इसके बाद दोबारा गर्म तेल में गाजर, बिन्स, शिमला मिर्च, बंद गोभी और मूंग दाल डाल दीजिए। सारी सब्जियों को 2 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
want to know the recipe of crispy american chop suey
क्रिस्पी अमेरिकन चॉप्सी - फोटो : social media
पकाई गयी सब्जियों में 1 कप पानी,सोया सॉस, चिल्ली सॉस, टमाटर सॉस,मीठी तुलसी , सिरका और1कप कॉन फ्लोर को 2-3 टेबल स्पून पानी में घोल कर डालकर अच्छी तरह से 2-3 मिनट तक पकाएं। अब बनी हुई सब्जी को तले हुए नूडल्स पर डाल लें। चटपटी सब्जी और नूडल्स का यह मिश्रण आपको बेहद पसंद आएगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed