फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर पर झटपट तैयार करें स्वादिष्ट आलू कॉर्न फ्रैंकी, जानें विधि

Mon, 09 Sep 2019 09:34 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 09 Sep 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
want to know the recipe of aloo corn frankie
- फोटो : pixa

अगर आप भी रोज सैंडविच और बर्गर खाकर परेशान हो गये हैं और आपको इस डिश को खाते-खाते बोरियत महसूस होने लगी है तो हम आपके लिए बेहद ही स्वादिष्ट आलू कॉर्न फ्रैंकी बनाने की विधि लेकर आएं हैं। आलू कॉर्न फ्रैंकी को बेहद ही कम समय एंव आसान तरीके से बनाया जा सकता हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि। 

want to know the recipe of aloo corn frankie
- फोटो : social media
आवश्यक सामग्री
उबले आलू 
1 मध्यम प्याज 
2 बड़ा चम्मच हरी मिर्च 
1मध्यम शिमला मिर्च
1/2 कप मैदा
1 बड़ा चम्मच तेल और मक्खन 
1बड़ा चम्मच केचअप
1छोटा चम्मच लाल मिर्च सॉस
1बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
1बड़ा चम्मच लाल मिर्च
1बड़ा चम्मच गर्म मसाला
1बड़ा चम्मच आमचूर पाउडर
1बड़ा चम्मच फ्रैंकी मसाला
1बड़ा कप स्वीट कॉर्न 
स्वादनुसार नमक
प्रोसेस्ड चीज
want to know the recipe of aloo corn frankie
- फोटो : social media
आलू कॉर्न फ्रैंकी बनाने की विधि 
सबसे पहले 1/2 कप मैदा लें उसमें थोड़ा नमक आवश्यकतानुसार डालकर मैदा को गूंथ लें। मैदे को तब तक गूंथे जब तक वह नरम और लचीला न हो जाएं। इसके बाद मैदे पर तेल लगाकर आधे घंटे तक तेल लगाकर ढ़क लिजिए। इसके बाद मैदे की पतली -पतली चपाती बना लिजिए। ध्यान रखें कि चपाती को पूरा न पकांए। आवश्यकतानुसार आधी पकाई हुई चपाती बनाकर एक साथ रख लिजिए। इसके बाद तेल लें उसमें एक कटा हुआ प्याज , अदरक और लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और शिमला मिर्च को नरम होने तक पकाएं। जब यह अच्छे से नरम हो जाएं तब इसमें केचअप , लाल मिर्च सॉस , धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गर्म मसाला , स्वादनुसार नमक और आमचूर पाउडर मिलाकर पका लें। इसके बाद इसमें उबले हुए आलू और स्वीट कार्न मिलाकर 2-3 मिनट तक पकाएं। पकने के बाद इसमें कटा हुआ हरा धनिया डालें।अब बनी हुई चपाती पर मक्खन लगाकर उसे अच्चछे से पका लें। इसके बाद चपाती मे गर्म आलू कार्न की सब्जी लगाकर ऊपर से कटा हुआ प्याज , फ्रैंकी मसाला , चिली सिरका और प्रोसेस्ड चीज डालें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed