फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Types Of Chutney: थाली में स्वाद का तड़का लगाने के लिए आसान तरह से तैयार करें 6 प्रकार की चटनी

Tue, 02 Jul 2024 05:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 02 Jul 2024 05:07 PM IST
सार

अगर आप साधारण चटनी खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो इस लेख में हम आपको 6 ऐसी चटनियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप थाली में परोसकर अपने खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं। 

 

विज्ञापन
variety of chutney recipes in hindi must try Chutney with breakfast lunch and dinner
आसानी से तैयार करें ये चटनियां - फोटो : Freepik

Types Of Chutney: जब भी बात भारतीय पकवानों की होती है तो मुंह में पानी आना तो स्वाभाविक है। भारत का खाना ऐसा है कि विदेशों से भी लोग यहां का स्वाद चखने के लिए भारत खिंचे चले आते हैं। यहां हर राज्य के खाने की अपनी अलग पहचान और खासियत है। खासतौर पर जब बात आती है भारतीय थाली की, तो उसमें चटनी का जिक्र होना सबसे अहम है। हम भारतीय खाने से लेकर नाश्ते तक के साथ चटनी का सेवन करते हैं।



अगर भोजन सादा भी हो, तो चटनी उसके स्वाद को कई गुना बढ़ा सकती है। एक समय था जब लोग हाथ से सिलबट्टे पर पीसकर चटनी बनाते थे। आज के समय में तो मिक्सी का इस्तेमाल करके कुछ मिनटों में भी चटनी बनाई जा सकती है। आज हम आपको 6 ऐसी चटनियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप थाली में परोसकर अपने खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं। 

variety of chutney recipes in hindi must try Chutney with breakfast lunch and dinner
आसानी से तैयार करें ये चटनियां - फोटो : instagram
धनिया चटनी

इस मौसम में हरे धनिया की पत्तियां काफी आसानी से बाजार में मिल जाती हैं। ऐसे में आप घर पर ही धनिया पत्ती, हरी मिर्च, अदरक, नमक और नींबू के रस की मदद से इस चटनी को तैयार कर सकते हैं। यह चटनी काफी तीखी होती है। 
 
variety of chutney recipes in hindi must try Chutney with breakfast lunch and dinner
आसानी से तैयार करें ये चटनियां - फोटो : instagram


पुदीने की चटनी

गर्मी में बाजार में पुदीना मिलता है, जो स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। पुदीने की पत्तियों की चटनी बनाने के लिए आपको धनिया पत्ती, हरी मिर्च, और दही की भी जरूरत पड़ेगी। ये चटनी ताजगी का एहसास दिलाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
variety of chutney recipes in hindi must try Chutney with breakfast lunch and dinner
आसानी से तैयार करें ये चटनियां - फोटो : instagram


टमाटर की चटनी

खाने के साथ अगर आप टमाटर की चटनी परोसेंगे तो भोजन का स्वाद बढ़ जाएगा। ये चटनी टमाटर, प्याज, लहसुन, और मसालों से बनाई जाती है। यह चटनी खट्टी-मीठी होती है और विभिन्न प्रकार के स्नैक्स के साथ परोसी जाती है।

विज्ञापन
variety of chutney recipes in hindi must try Chutney with breakfast lunch and dinner
आसानी से तैयार करें ये चटनियां - फोटो : instagram


नारियल और मूंगफली की चटनी 

इसे ज्यादातर दक्षिण भारत के पकवानों के साथ खाया जाता है। इसे मूंगफली, नारियल, हरी मिर्च, नमक और दही से तैयार किया जाता है। ये ज्यादा तीखी नहीं होती, जिस वजह से इसे बच्चे भी खाना पसंद करते है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed