फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Breakfast Recipe: नाश्ते में परिवारवालों को बनाकर परोसें पूड़ी और आलू की सब्जी, मन के साथ पेट भी होगा खुश

Tue, 02 Jul 2024 09:14 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 02 Jul 2024 09:14 AM IST
सार

अगर आप नाश्ते में कुछ स्वादिष्ट बनाने का सोच रहे हैं तो आलू की सूखी सब्जी और कुरकुरी पूड़ी एक बेहतर विकल्प है। 

विज्ञापन
easy Breakfast Recipe in hindi how to make puri and aloo ki sabji at home
नाश्ते में परिवारवालों को बनाकर परोसें पूड़ी और आलू की सब्जी - फोटो : instagram

Breakfast Recipe: पूरे विश्व में यदि किसी देश के लोग खाने के सबसे ज्यादा शौकीन हैं तो वो हैं हम भारतीय। भारत देश में राज्यों के हिसाब से खान-पान में बदलाव देखा जाता है। यही वजह है कि यहां मिलने वाले विभिन्न प्रकार के भोजन को ग्रहण करने के लिए लोग दूर-दूर से चले आते हैं।



 अगर बात करें नाश्ते की तो जिस तरह से दक्षिण भारत में डोसा-इडली, पंजाब में पराठें, महाराष्ट्र में वड़ा पाव काफी ज्यादा मशहूर है। ठीक उसी तरह से उत्तर भारत में लोग नाश्ते में कुरकुरी पू़ड़ी और आलू की सूखी सब्जी खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ये एक ऐसा नाश्ता है, जिसे यात्रा के दौरान भी लोग ले जाना पसंद करते हैं।

बच्चों के टिफिन से लेकर बड़ों की नाश्ते की थाली तक में अगर पूड़ी और आलू की सब्जी परोसी जाए तो दिन बन जाता है। ऐसे में हम आज आपको आसान तरह से मेथी की पूड़ी और चटाकेदार आलू की सब्जी बनाना बताएंगे। 

easy Breakfast Recipe in hindi how to make puri and aloo ki sabji at home
नाश्ते में परिवारवालों को बनाकर परोसें पूड़ी और आलू की सब्जी - फोटो : instagram

मेथी पूड़ी बनाने के लिए सामान

  • कसूरी मेथी
  • आटा
  • बेसन
  • सूजी 
  • नमक 
  • अजवाइन
  • तेल
easy Breakfast Recipe in hindi how to make puri and aloo ki sabji at home
नाश्ते में परिवारवालों को बनाकर परोसें पूड़ी और आलू की सब्जी - फोटो : instagram
विधि

पूड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक परात में गेंहू का आटा छानकर निकाल लें। इसके बाद इसमें सूजी और बेसन मिक्स करें। इसे अच्छी तरह से मिलाने के बाद कसूरी मेथी, नमक, अजवाइन मिलाएं। इसके बाद इसमें थोड़ा सा तेल डालकर इसका आटा गूंथ लें। आटा गूंथने के बाद अब इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

कुछ देर बाद इस आटे से छोटी-छोटी लोई बनाएं और फिर इसे पतला बेलकर गर्म तेल में कुरकुरा होने तक तल लें। एक-एक करके सभी पूड़ियों को अच्छी तरह से सेंक के अलग रख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
easy Breakfast Recipe in hindi how to make puri and aloo ki sabji at home
नाश्ते में परिवारवालों को बनाकर परोसें पूड़ी और आलू की सब्जी - फोटो : instagram

आलू की सूखी सब्जी बनाने का सामान

  • आलू उबले
  • धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
  • जीरा – 1/2 टी स्पून
  • हल्दी – 1/4 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
  • गरम मसाला
  • नमक
  • धनिया पत्ती
  • हरी मिर्च
  • तेल
विज्ञापन
easy Breakfast Recipe in hindi how to make puri and aloo ki sabji at home
नाश्ते में परिवारवालों को बनाकर परोसें पूड़ी और आलू की सब्जी - फोटो : instagram


विधि

इस चटाकेदार सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले आलूओं को आधा-आधा इंच के टुकड़ों में काट लें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करके इसमें हरी मिर्च डालें और उसे भूनें। अब मिर्च भूनने के बाद उसमें हल्दी, जीरा, गरम मसाला और धनिया पाउडर डालकर भूनें। मसाला तैयार होने के बाद इसमे ऊबले हुए आलू डालें और चमचे की मदद से इसे सही से मिक्स करें।

ध्यान रखें कि ये आलू कड़ाही में चिपकें नहीं। अब आखिर में इसमें स्वाद के अनुसार नमक डालें और फिर कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें। गैस बंद करने के बाद इसे सजाने के लिए आलूओं में ऊपर से धनिया पत्ती डालें और सही से मिक्स करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed