{"_id":"679c57504efd0bfca4019352","slug":"valentine-week-2025-express-love-with-italian-mexican-chinese-dishes-with-your-foodie-partner-2025-01-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine Week 2025: फूडी है आपका पार्टनर तो वैलेंटाइन वीक में इन पकवानों के साथ करें अपने प्यार का इजहार","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Valentine Week 2025: फूडी है आपका पार्टनर तो वैलेंटाइन वीक में इन पकवानों के साथ करें अपने प्यार का इजहार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 10 Feb 2025 09:31 AM IST
सार
यदि आपके पार्टनर को खाने-पीने का काफी शौक है तो इस वैलेंटाइन वीक में आप उनके लिए कुछ खास पकवान तैयार करा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ पकवानों की लिस्ट बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 9
वैलेंटाइन वीक में इन पकवानों के साथ करें अपने प्यार का इजहार
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Valentine Week 2025: 7 फरवरी के वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाएगी। अविवाहित से लेकर विवाहित कपल्स तक वैलेंटाइन डे के दिन को खास बनाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं बनाते हैं। वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है, लेकिन उससे पहले पूरे हफ्ते वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है।
यदि आप इस हफ्ते में अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करने का सोच रहे हैं, तो उनके लिए खास पकवान तैयार करें, क्योंकि वो कहते हैं न कि दिल का रास्ता पेट से होते हुए जाता है। ऐसे में हर दिन के हिसाब से अगर आप अलग पकवान तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक के लिए पकवानों की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से तैयार कर सकते हैं।
2 of 9
रोज डे (7 फरवरी)
- फोटो : instagram
रोज डे (7 फरवरी)
पहले दिन की शुरुआत करें मीठे से। इसके लिए आप स्ट्रॉबेरी चीज केक, स्ट्रॉबेरी शेक, स्ट्रॉबेरी डार्क चॉकलेट फोंड्यू अपने पार्टनर के लिए तैयार कर सकते हैं। वैसे तो ये चीजें बाजार में आसानी से मिल जाएंगी, लेकिन यदि आप इसे घर पर बनाएंगे तो ये आपके पार्टनर के लिए खास होगा।
3 of 9
प्रपोज डे (8 फरवरी)
- फोटो : instagram
प्रपोज डे (8 फरवरी)
अपने प्यार का इजहार करना हो तो थोड़ा स्टाइल में करें। इसके लिए घर पर ही हार्ट शेप पिज्जा तैयार करें। इसके साथ गर्मागर्म लजानिया और क्रिस्पी गार्लिक ब्रेड एक परफेक्ट विकल्प है। आप पिज्जा को "Marry Me?" या फिर "Be Mine" लिखकर सर्व करें। इससे आप आसानी से अपने मन की बात अपने पार्टनर तक पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
चॉकलेट डे (9 फरवरी)
- फोटो : instagram
चॉकलेट डे (9 फरवरी)
चॉकलेट के बिना वैलेंटाइन वीक अधूरा है। ऐसे में इस दिन अपने पार्टनर के लिए घर पर ही चॉकलेट लावा केक, डार्क चॉकलेट मूस और चॉकलेट डिप्ड स्ट्रॉबेरी तैयार करें। डार्क चॉकलेट का सेवन मूड बूस्ट करता है। चाहें तो आप अपने पार्टनर को घर पर ही चॉकलेट केक बनाकर सरप्राइज दे सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
टेडी डे (10 फरवरी)
- फोटो : instagram
टेडी डे (10 फरवरी)
ये दिन लड़कियों के लिए खास होता है। इसलिए उन्हें इस दिन ऐसे व्यंजन परोसें, जो क्यूट दिखते हैं। ऐसे में आप टेडी शेप्ड कपकेक्स, व्हाइट चॉकलेट डोनट्स और चॉकलेट बिस्किट्स तैयार कर सकते हैं। इन सभी पर यदि टेडी की तस्वीर बनी होगी तो ये ज्यादा अच्छा रहेगा। इसके अलावा चाहें तो कपकेक्स पर "I Love U" या "LOVE" लिखें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।