फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्रत का खाना: नवरात्रि व्रत में रोज फल खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें ये 5 रेसिपी

Tue, 13 Oct 2026 01:10 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 13 Oct 2026 01:10 PM IST
सार

Fruit Recipes For Vrat: नवरात्रि या व्रत में रोज फल खाकर हो गए हैं बोर? जानें फलों से बनने वाली 5 आसान और स्वादिष्ट फलाहारी रेसिपी, जिनसे आपका फलाहार बनेगा और भी खास।

विज्ञापन
5 Delicious Fruit Recipes to Try During Navratri Fasting
फलों से बनाएं ये रेसिपीज - फोटो : AI

fruit recipes for fasting: नवरात्रि या किसी भी धार्मिक व्रत के दौरान अगर आप रोजाना फल खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार फलों से कुछ नया और स्वादिष्ट बनाकर देखें। सेब, केला, अनार, पपीता और अंगूर जैसे फल न केवल खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं। इनसे बनने वाली फलाहारी डिश आपकी व्रत की थाली को खास बना सकती हैं। आइए जानते हैं फलों से बनने वाली 5 आसान रेसिपी।



इन आसान रेसिपी से व्रत के दौरान खाने में विविधता आएगी। ध्यान रखें कि व्रत के नियम अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए सामग्री चुनते समय अपनी परंपरा का ध्यान रखें।

Trending Videos
5 Delicious Fruit Recipes to Try During Navratri Fasting
फ्रूट चाट - फोटो : Adobe

फ्रूट चाट

सेब, केला, अनार और पपीते को छोटे टुकड़ों में काट लें। सेंधा नमक और व्रत में इस्तेमाल होने वाले मसाले डालकर मिलाएं।

5 Delicious Fruit Recipes to Try During Navratri Fasting
फ्रूट रायता रेसिपी - फोटो : freepik.com

फ्रूट रायता

ताजा और गाढ़े दही में कटे हुए फल मिलाएं। स्वाद के लिए थोड़ी चीनी या शहद डाल सकते हैं। साथ ही सेंधा नमक, भुना जीरा पाउडर और इलायची पाउडर मिला लें। ऊपर से धनिया पत्तों से गार्निश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Delicious Fruit Recipes to Try During Navratri Fasting
बनाना शेक - फोटो : Instagram

बनाना शेक

केले को दूध के साथ ब्लेंड करें। मिठास के लिए शहद या चीनी मिला सकते हैं। हालांकि ये केले की मिठास पहले से होती है, इसलिए शहद या चीनी की मात्रा कम रखें। चाहें तो कुछ बादाम भी मिला सकते हैं।

विज्ञापन
5 Delicious Fruit Recipes to Try During Navratri Fasting
स्मूदी कैसे बनाएं - फोटो : freepik.com

फ्रूट स्मूदी

पसंदीदा फलों जैसे केला, सेब, अंगूर, पपीता या स्ट्राॅबेरी में एक कप दूध मिलाएं। नारियल पानी या फ्रूट जूस भी मिला सकते हैं। गाढ़ापन के लिए दही मिलाएं। इन सभी चीजों को मिक्सी में हाई स्पीड पर 30 से 60 सेकंड तक पीस लें, जब तक मिश्रण पूरी तरह से चिकना और मलाईदार न हो जाए। गिलास में सर्व करें और ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed