Valentine Day Special Dinner: यदि आज वैलेंटाइन डे के दिन आप अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करना चाहती हैं तो उनके लिए अपने हाथ से स्वादिष्ट डिनर तैयार करें। बाहर का खाना तो आज-कल लोग अक्सर ही खाते रहते हैं, लेकिन यदि आप बाहर जैसा खाना घर पर बनाएंगे तो इससे आपका पार्टनर अवश्य खुश होगा, क्योंकि उस खाने में आपका प्यार भी मिला होगा।
Valentine Day Special Dinner: आज है वैलेंटाइन डे, पार्टनर के लिए तैयार करें खास डिनर
यदि आप अपने पार्टनर को घर पर सरप्राइज करना चाहती हैं तो उनके लिए अपने हाथ से तैयार करें स्वादिष्ट डिनर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिली पनीर बनाने का सामान
- 250 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
- 1/4 कप मैदा
- 1/4 कप कॉर्नफ्लोर
- 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच नमक (स्वाद अनुसार)
- 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
- 2 चम्मच सोया सॉस
- 1 चम्मच चिली सॉस (स्वाद अनुसार)
- 1 चम्मच टोमेटो सॉस
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 2-3 हरी मिर्च (कटी हुई)
- 1/2 कप बारीक कटा हुआ प्याज
- 1/4 कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
- 1/4 कप बारीक कटा हुआ हरा प्याज
- 1 चम्मच विनेगर
- 1 चम्मच तेल
विधि
चिली पनीर बनाने के लिए क्यूब्स में कटे पनीर को मैदा, कॉर्नफ्लौर, नमक, काली मिर्च और बेकिंग सोडा के मिश्रण में डालकर कोट कर लें। इसके बाद बारी आती है इसकी सॉस तैयार करने की, इसके लिए सबसे पहले कढ़ाई में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें।
इसे भुन जाने के बाद हरी मिर्च, प्याज और शिमला मिर्च में डालकर कुछ मिनट तक भूनें, जब तक वे हल्के से नरम न हो जाएं। अब बारी आती है सभी तरह की सॉस, विनेगर और नमक को मिक्स करने की। ग्रेवी तैयार होने के बाद तले हुए पनीर के क्यूब्स को इस तैयार सॉस में डालकर अच्छे से मिला लें। कुछ देर पकने के बार जब ग्केरेवी गाढ़ी हो जाए तो इसे हरा प्याज डालकर सजाएं।
रेस्टोरेंट स्टाइल नूडल्स बनाने का सामान
- नूडल्स
- 1 चम्मच तेल
- 1/4 कप बारीक कटा हुआ प्याज
- 1/4 कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
- 1/4 कप बारीक कटी हुई गाजर
- 1/4 कप बारीक कटी हुई हरी प्याज
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 चम्मच सोया सॉस
- 1 चम्मच चिली सॉस
- 1/2 चम्मच विनेगर
- नमक स्वाद अनुसार