फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई प्रकार के होते हैं नमक, जानें सभी के फायदे और नुकसान

Thu, 23 Apr 2020 08:24 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Thu, 23 Apr 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
types of salt health benefits significance importance
नमक के बिना खाने की कल्पना करना भी मुश्किल है। हर इंसान नमक खाता है, बस फर्क इतना है कोई कम खाता है कोई ज्यादा। यह सोडियम का अच्छा स्त्रोत होता है जो हमारे पाचन तंत्र को मेंटेन करके रखता है, लेकिन सोडियम की ज्यादा मात्रा भी हमारे शरीर के लिए अच्छी नहीं होती है।


किचन में इस्तेमाल होने वाले नमक के बारे में तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं नमक सिर्फ एक नहीं बल्कि कई प्रकार के होते हैं। आइए जानते हैं कौन सा नमक आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

 
types of salt health benefits significance importance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
टेबल सॉल्ट या सादा नमक
  • इस नमक में सोडियम की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। टेबल सॉल्ट में आयोडीन भी पर्याप्त मात्रा में होता है, जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। अगर इस नमक का सीमित मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे कई फायदे होते हैं, लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन हमारी हड्डियों को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।


 
types of salt health benefits significance importance
सेंधा नमक - फोटो : फाइल फोटो
सेंधा नमक
  • इसे रॉक सॉल्ट या व्रत वाले नमक के नाम से भी जाना जाता है। यह नमक बिना रिफाइन के तैयार किया जाता है। हालांकि इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम की मात्रा सादे नमक की तुलना में काफी ज्यादा होती है। साथ ही यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
types of salt health benefits significance importance
काला नमक - फोटो : फाइल फोटो
काला नमक
  • काला नमक खाने से कब्ज, बदहजमी, पेट दर्द, चक्कर आना, उल्टी आना और जी घबराने जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है, इसलिए इसका सेवन सभी के लिए फायदेमंद है। गर्मी के मौसम में डॉक्टर भी नींबू पानी या फिर छाछ के साथ काला नमक का सेवन करने की सलाह देते हैं। काला नमक भले ही सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद हो लेकिन इसमें फ्लोराइड अधिक होता है और इसके अधिक सेवन से शरीर को नुकसान हो सकता है।


 
विज्ञापन
types of salt health benefits significance importance
लो-सोडियम सॉल्ट - फोटो : Pxiabay
लो-सोडियम सॉल्ट
  • इस नमक को बाजार में पौटेशियम नमक भी कहा जाता है। हालांकि सादा नमक की तरह इसमें भी सोडियम और पोटैशियम क्लोराइड होते हैं। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या होती हैं उन्हें लो सोडियम सॉल्ट का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा हदय रोगी और मधुमेह रोगियों के लिए भी यह नमक फायदेमंद होता है।





 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed