{"_id":"5e9f2aee7d971d7e30187c2c","slug":"fruits-eating-health-benefits-significance-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फलों के सेवन से शरीर रहेगा फिट, जानें किस फल से क्या लाभ होता है","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
फलों के सेवन से शरीर रहेगा फिट, जानें किस फल से क्या लाभ होता है
Wed, 22 Apr 2020 08:29 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
fruits
- फोटो : instagram
फलों में स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। ये पोषक तत्व बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फलों के सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है रोग प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर बनती है। आइए, आज जानते हैं किस फल के सेवन से क्या लाभ होता है....
आम
- इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है। यह शरीर में बनने वाले फ्री रैडिकल्स को रोकता है, जिससे कोलोन, ब्रेस्ट, प्रोस्टेट आदि कैंसर से बचाव होता है। यह टारटरिक, मैलिक और साइट्रिक एसिड से भरपूर होता है। ये शरीर के क्षारीय तत्व को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद ग्लूटामिन एसिड स्मरण शक्ति को बढ़ाता है।
- फोटो : Pixabay
संतरा
- इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाई जाती है, जिससे ब्लडप्रेशर कंट्रोल रहता है। संतरा में फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में सहायक है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो संक्रमण से बचाकर रखते हैं। संतरे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पपीता
- इसमें पैपेन एंजाइम व बीटा कैरोटीन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को चुस्त व दुरुस्त बनाने में मदद करते हैं। यह एक वीर्यवर्द्धक औषधि भी है। इसे खाने से कैंसर से भी बचा जा सकता है, क्योंकि इसमें बीटा कैरोटीन नामक तत्व पाया जाता है। पीलिया के रोगी को प्रतिदिन एक पका पपीता खाना चाहिए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
सेब
- इसे खाने से विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, कैल्शियम, कैलोरी, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, मैगनीज, कॉपर, जिंक, प्रोटीन और विटामिन बी1 तत्व हमारे शरीर को मिलते हैं। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार, नियमित सेब खाने से हम कैंसर से बचे रहते हैं। इसके नियमित सेवन से कई विषनाशक पदार्थ जैसे शीशा, पारा आदि शरीर से निष्काषित हो जाते हैं। लाल सेब में क्वेरसेटिन नामक एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाया जाता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है।