{"_id":"655dce57779a5a16c2061776","slug":"tulsi-vivah-2023-how-to-make-malai-pede-for-prasad-malai-pede-recipe-in-hindi-2023-11-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tulsi Vivah 2023: मां तुलसी के विवाह के लिए घर पर तैयार करें मावा के पेड़े, जानें इसे बनाने का तरीका","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Tulsi Vivah 2023: मां तुलसी के विवाह के लिए घर पर तैयार करें मावा के पेड़े, जानें इसे बनाने का तरीका
Tulsi Vivah 2023: हमारे हिंदू धर्म में कार्तिक मास का काफी महत्व होता है। इसी महीने में दिवाली से लेकर छठ पूजा तक कई त्योहार आते हैं, जिन्हें लोग धूमधाम से मनाते हैं। इसी क्रम में हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को तुलसी और शालिग्राम जी विवाह कराने की परंपरा है।
इस परंपरा के पीछे की मान्यता की बात करें तो कहा जाता है कि तुलसी विवाह संपन्न करवाने से कन्यादान के समान फल की प्राप्ति होती है और मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं। साथ ही तुलसी जी और शालिग्राम की कृपा से विवाह में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं। इसी के चलते एकादशी के दिन तुलसी और शालिग्राम जी का विवाह कराया जाता है।
इस दिन एकादशी होती है, ऐसे में लोग प्रसाद में फलाहार ही चढ़ाते हैं। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको मलाई पेड़े बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप तुलसी विवाह के दिन तैयार कर सकते हैं।
2 of 6
malai pede recipe
- फोटो : istock
मलाई पेड़ा बनाने के लिए सामान
1/2 किलो खोया
60 ग्राम घी
1/2 किलो चीनी
स्वादानुसार इलायची पाउडर
3 of 6
malai pede recipe
- फोटो : social media
विधि
एकादशी के लिए लोग फलाहार ही खाते हैं। ऐसे में मलाई पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले या तो घर पर ही खोया तैयार कर लें, या फिर बाजार से खोया ले आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
malai pede recipe
- फोटो : istock
अगर आप घर पर खोया तैयार करने का सोच रही हैं तो सबसे पहले एक पैन में दूध को उबाल लें। इसे तब तक उबालें, जब तक कि ये गाढ़ा ना हो जाए। खोया बनने के बाद इसे अलग निकाल कर रख दें। जब ये गाढ़ा हो जाए तो एक पैन में घी लेकर उसे गर्म करें।
विज्ञापन
5 of 6
malai pede recipe
इसके बाद इस घी में खोया डालकर इसे चलाएं। इसके बाद इसे सुनहरा होने दें। कुछ देर इसे पकाने के बाद इसमें इलायची पाउडर डालें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।