फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja Prasad 2023: छठी मैया को जरूर चढ़ाया जाता है ठेकुआ का भोग, जानें इसे बनाने का तरीका

Sun, 19 Nov 2023 11:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 19 Nov 2023 11:31 AM IST
सार

छठ पूजा के मौके पर तरह तरह का प्रसाद अर्पित किया जाता है। छठ पूजा में ठेकुआ का प्रसाद चढ़ाया जाता है। प्रसाद में स्वादिष्ट ठेकुआ बना रहे हैं तो इस रेसिपी को अपना सकते हैं।

विज्ञापन
Chhath Puja 2023 Prasad Recipe Of Thekua Prasad Banane Ki Vidhi in Hindi
ठेकुआ की रेसिपी - फोटो : instagram/bihar_vibes

Chhath Puja 2023 Prasad Recipe : इस वर्ष 17 नवंबर से छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। चार दिन के इस पर्व को लगभग पूरे देश में मनाया जाता है। हालांकि बिहार और उत्तर प्रदेश में छठ पूजा का उत्साह अधिक रहता है। छठ पूजा के मौके पर सूर्य को अर्घ देकर उपवास की शुरुआत होती है। 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। यह हिंदू धर्म के सबसे बड़े और कठिन त्योहारों में से एक है। छठ पूजा अपने प्रसाद के लिए भी प्रसिद्ध है। छठ पूजा के मौके पर तरह तरह का प्रसाद अर्पित किया जाता है। छठ पूजा में ठेकुआ का प्रसाद चढ़ाया जाता है। प्रसाद में स्वादिष्ट ठेकुआ बना रहे हैं तो इस रेसिपी को अपना सकते हैं।


 

Chhath Puja 2023 Prasad Recipe Of Thekua Prasad Banane Ki Vidhi in Hindi
ठेकुआ की रेसिपी - फोटो : Istock

ठेकुआ बनाने की सामग्री

  • आधा किलो गेहूं का आटा
  • 250 ग्राम गुड़
  • तलने के लिए आवश्यकतानुसार घी
  • कुटी हुई इलायची
  • एक कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
Chhath Puja 2023 Prasad Recipe Of Thekua Prasad Banane Ki Vidhi in Hindi
ठेकुआ की रेसिपी - फोटो : iStock

ठेकुआ बनाने का खास तरीका

स्टेप 1- ठेकुआ बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ कर रख लें।

स्टेप 2- अब एक पतीले में एक कप पानी को उबालकर उसमें गुड़ मिलाकर पकाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2023 Prasad Recipe Of Thekua Prasad Banane Ki Vidhi in Hindi
ठेकुआ की रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 3- गुड़ अच्छी तरह से पिघल कर पानी के साथ घुल जाए, तो गैस बंद कर दें।

स्टेप 4- पिघले हुए गुड़ की चाशनी को छानकर उसमें आटा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

स्टेप 5- आटे में हरी इलायची और नारियल का बुरादा मिलाकर आटे को टाइट गूंथ लें।

विज्ञापन
Chhath Puja 2023 Prasad Recipe Of Thekua Prasad Banane Ki Vidhi in Hindi
छठ पूजा 2023 ठेकुआ रेसिपी - फोटो : instagram/bihar_vibes

स्टेप 6- गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें। लोई को हाथ से हल्का दबा कर शेप दे दीजिए।

स्टेप 7- अब एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म कर लें।

स्टेप 8- गर्म तेल में ठेकुआ डालकर सुनहरा होने तक तलें।

ठेकुआ पकने के बाद कढ़ाई से निकाल लें। छठ पूजा के प्रसाद के लिए स्वादिष्ट ठेकुआ तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed