फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों को खिलाना चाहती हैं पालक तो बनाएं इस तरह से स्वादिष्ट सब्जी, स्वाद आएगा पसंद

Mon, 22 Feb 2021 09:17 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 22 Feb 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
spinach kadhi recipe
बच्चों को दें पौष्टिक आहार - फोटो : अमर उजाला

बच्चों को हेल्दी खाना खिलाना अपने आप में एक कला है। क्योंकि ज्यादातर बच्चे जंकफूड या फिर बाहर के खाने की डिमांड करते हैं। ऐसे में घर में ही उन्हें स्वादिष्ट और सेहत से भरा खाना खिलाने के लिए मनाना मुश्किल होता है। वहीं बात जब हरी सब्जी खासतौर पर गुणों की खान पालक की हो तो बच्चों को खिलाना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन पालक की सब्जी को इतने मजेदार तरीके से बनाकर। आगे की स्लाइड में जानें रेसिपी।

spinach kadhi recipe
पालक के फायदे - फोटो : Pixabay
पालक की सब्जी बनाने की सामग्री

खट्टी दही, बेसन एक बड़ा चम्मच, तेल एक चम्मच, पालक 300 ग्राम, अदरक, लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया, हरी मिर्च का पेस्ट, राई, जीरा आधा छोटा चम्मच, मेथी दाना, हींग, हल्दी पाउडर, करी पत्ता, साबुत धनिया।

spinach kadhi recipe
spinach
बनाने की विधि

दही में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हींग, बेसन डालकर फेंटे, गर्म तेल में जीरा, राई, साबुत धनिया, मेथी दाना और करी पत्ता का तड़का लगाएं। साथ में हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। साथ में पालक डालें और चलाएं। अच्छे से भूनने के बाद दही का घोल डालकर चलाते रहें। जब दो से तीन उबाल आ जाए तो नमक डालकर चलाएं। ऊपर से तड़का लगाने के लिए तेल गर्म करें और इसमे जीरा, राई, लाल मिर्च डालकर तड़का लगाएं। तैयार है पालक और दही की कढ़ी वाली सब्जी। इसे बच्चे जरूर पसंद करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed