{"_id":"6030d7e570484332fb01ce15","slug":"onion-tomato-chutney-recipe-serve-with-evening-snacks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसी भी नाश्ते का स्वाद बढ़ा देगी प्याज की चटनी, ये रही बनाने की विधि","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
किसी भी नाश्ते का स्वाद बढ़ा देगी प्याज की चटनी, ये रही बनाने की विधि
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 21 Feb 2021 09:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
chutney
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाम का नाश्ता हो या फिर संडे का ब्रंच, खाने वाली चीज का स्वाद बढ़ाने के लिए एक चटपटी चटनी तो डाइनिंग टेबल पर होनी ही चाहिए। चटनी खाने का जायका बढ़ा देती है। लेकिन वहीं टमाटर, नारियल वगैरह की चटनी खाकर बोर हो गए हैं। तो इस बार ट्राई करें प्याज की चटपटी चटनी, जो बेहद स्वादिष्ट और लाजवाब है। साथ ही इसे बनाना भी बहुत मुश्किल नही है। तो अगर आप स्नैक्स के साथ किसी नई चटनी को ट्राई करना चाहती हैं तो इसकी रेसिपी को जरूर नोट कर लें।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
प्याज की चटनी बनाने की सामग्री
प्याज की चटनी बनाने के लिए जरूरत होगी दो टमाटर, दो प्याज, अदरक का छोटा टुकड़ा, कटोरी भर धनिया की पत्ती, आधा चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग, चार से पांच लहसुन की कलियां।
तड़के के लिए तेल, खड़ी धनिया, दो से तीन लौंग, साबुत लाल मिर्च, चार से पांच काली मिर्च, नमक स्वादानुसार।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्याज की चटनी बनाने की विधि
प्याज की चटनी का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे किसी मेहमान के सामने भी स्नैक्स के साथ परोंस सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को धोकर काट लें। प्याज को भी छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सी के जार में हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, धनिया की पत्ती, जीरा, नमक स्वादानुसार और हींग डालकर बारीक पीस लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
chutney
फिर प्याज और टमाटर को जार में डालकर पीस कर तैयार कर लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और इसमे खड़ी धनिया, लाल मिर्च, लौंग और काली मिर्च चटकाएं। फिर इसमे बनी हुई प्याज और टमाटर की चटनी डालकर भून लें। जब ये चटनी तेल छोड़ दे तो इसे पैन से उतारकर ठंडा कर लें। तैयार है आपकी स्वादिष्ट चटनी। इसे रोटी, परांठे या फिर किसी भी स्नैक्स के साथ सर्व कर नाश्ते का स्वाद बढा सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।