{"_id":"690194fda7998c787b0b0b25","slug":"try-pizza-bomb-recipe-at-home-how-to-make-pizza-bomb-recipe-in-hindi-2025-10-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pizza Bomb Recipe: पिज्जा तो खा लिया पर क्या कभी पिज्जा बम ट्राई किया क्या? ऐसे घर पर करें तैयार","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Pizza Bomb Recipe: पिज्जा तो खा लिया पर क्या कभी पिज्जा बम ट्राई किया क्या? ऐसे घर पर करें तैयार
Wed, 29 Oct 2025 10:48 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:48 AM IST
सार
How to Make Pizza Bomb At Home: पिज्जा खा-खाकर अगर आप बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ अलग ट्राई करें। हम यहां आपको पिज्जा बम की रेसिपी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Pizza Bomb
- फोटो : Adobe stock
How to Make Pizza Bomb At Home: अगर आप बार-बार एक ही तरह का पिज्जा खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब वक्त है कुछ नया और धमाकेदार ट्राई करने का। आज हम लेकर आए हैं ‘पिज्जा बम’ की रेसिपी, जो स्वाद में पिज्जा से भी ज्यादा मजेदार है। इसका नाम ही बताता है कि इसमें फ्लेवर और चीज का धमाका छिपा है। ये बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट व चीजी होते हैं।
सामग्री
- फोटो : freepik.com
सामग्री
- मैदा
- यीस्ट
- नमक
- चीनी
- तेल
- पिज़्ज़ा सॉस
- चीज़
- शिमला मिर्च
- प्याज
- स्वीट कॉर्न
- ऑरेगानो- चिली फ्लैक्स
विधि
- फोटो : instagram
विधि
पिज्जा बम बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको इसका आटा तैयार करना है। इसके लिए एक बड़े से कटोरे में सबसे पहले मैदा, यीस्ट, नमक और चीनी मिलाकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें। जब ये सही से गुंथ जाए तो इसे कम से कम 1 घंटे के लिए ढककर रख दें ताकि ये फूल जाए। इसे इस दौरान बिल्कुल छेड़ें नहींं।
पिज्जा बम बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको इसका आटा तैयार करना है। इसके लिए एक बड़े से कटोरे में सबसे पहले मैदा, यीस्ट, नमक और चीनी मिलाकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें। जब ये सही से गुंथ जाए तो इसे कम से कम 1 घंटे के लिए ढककर रख दें ताकि ये फूल जाए। इसे इस दौरान बिल्कुल छेड़ें नहींं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधि
- फोटो : instagram
जब तक ये सही से सेट हो रहा है, तब तक सभी सब्जियों को बारीक काटकर एक कटोरे में मिक्स करें। इसमें हल्का सा नमक, पिज्जा सॉस और चीज मिक्स करें। इसके साथ-साथ ऑरेगानो- चिली फ्लैक्स भी इसी समय इसमें मिक्स कर दें।
विज्ञापन
विधि
- फोटो : instagram
अब तैयार डो से छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर फैलाएं। इसमें हल्की सी पिज्जा सॉस लगाएं और सभी सब्जियों की स्टफिंग रखें। ऊपर से थोड़ा सा चीज और डालकर इसे गोलाकार शेप में बंद कर दें।