{"_id":"689826c8bea63ca6d102491a","slug":"tricolour-recipe-ideas-for-independence-day-celebrations-step-by-step-process-tiranga-dish-ideas-2025-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tricolour Recipe Ideas: स्वतंत्रता दिवस के लिए तिरंगा रेसिपी आइडिया, खुद भी खाएं और बच्चों को टिफिन में भी दें","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Tricolour Recipe Ideas: स्वतंत्रता दिवस के लिए तिरंगा रेसिपी आइडिया, खुद भी खाएं और बच्चों को टिफिन में भी दें
Sun, 10 Aug 2025 03:36 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 10 Aug 2025 03:36 PM IST
सार
Tricolour Recipe Ideas for Independence Day Celebrations: अगर स्वतंत्रता दिवस के दिन आप अपने बच्चे के टिफिन में कुछ अलग रखना चाहती हैं तो ट्राई कलर पकवान बनाकर दें। यहां उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के लिए तिरंगा रेसिपी आइडिया
- फोटो : Adobe stock
Tricolour Recipe Ideas for Independence Day Celebrations: 15 अगस्त हमारे देश के लिए गर्व, उत्साह और देशभक्ति से भरा हुआ दिन होता है। यह सिर्फ तिरंगे को सलामी देने का पर्व नहीं है, बल्कि आज़ादी की उस भावना को जीने का मौका है जो हर भारतीय के दिल में बसती है। इस खास अवसर पर अगर आपकी थाली भी तिरंगे के रंगों से सजे तो देशभक्ति का स्वाद और भी गहरा हो जाएगा। स्कूल, ऑफिस या घर पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को खास बनाने के लिए तिरंगा थीम पर बने पकवान एक शानदार विकल्प हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को लुभाते हैं।
तिरंगा सैंडविच
- फोटो : instagram
तिरंगा सैंडविच
स्वतंत्रता दिवस के दिन जल्दी छुट्टी हो जाती है। इसलिए आप तिरंगा सेंडविच बच्चों को टिफिन में दे सकती हैं। इसमें हरी चटनी (हरा रंग), क्रीम या पनीर (सफेद रंग) और टमैटो सॉस (केसरिया रंग) की तीन स्वादिष्ट परतें होती हैं। ये बच्चों और बड़ों, दोनों को खूब पसंद आएगा। बच्चों के साथ-साथ आप इसे घर पर भी परोस सकती हैं।

तिरंगा पुलाव
- फोटो : instagram
तिरंगा पुलाव
अगर आप लंच में कुछ स्पेशल और रंग-बिरंगा परोसना चाहते हैं तो तिरंगा पुलाव ज़रूर बनाएं। इसमें हरा रंग हरी मटर और धनिया से, सफेद रंग प्लेन राइस से और केसरिया रंग हल्दी व गाजर के मिश्रण से तैयार किया जाता है। स्वाद के साथ एक खूबसूरत प्रस्तुति भी मिलती है। ये देखने ने भी काफी स्वादिष्ट लगता है।

तिरंगा ढोकला
- फोटो : instagram
तिरंगा ढोकला
गुजरात की इस लोकप्रिय डिश को तिरंगे के रंगों में ढालना एक मज़ेदार ट्विस्ट है। बेसन के सादे, पालक वाले और टमैटो प्यूरी वाले तीन लेयर्स इस ढोकले को स्वाद और देशभक्ति दोनों से भर देते हैं। ये नाश्ते या पार्टी स्नैक के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसके साथ हरी चटनी अवश्य ही परोसें।

तिरंगा बर्फी
- फोटो : instagram
तिरंगा बर्फी
मिठाई के बिना कोई भी त्योहार अधूरा है। नारियल की बनी यह बर्फी हरे, सफेद और केसरिया रंगों में सजी होती है। यह न सिर्फ देखने में सुंदर लगती है, बल्कि हर बाइट में स्वतंत्रता दिवस की मिठास घोल देती है।
मिठाई के बिना कोई भी त्योहार अधूरा है। नारियल की बनी यह बर्फी हरे, सफेद और केसरिया रंगों में सजी होती है। यह न सिर्फ देखने में सुंदर लगती है, बल्कि हर बाइट में स्वतंत्रता दिवस की मिठास घोल देती है।