फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Janmashtami 2025: कृष्ण जन्मोत्सव के लिए घर पर तैयार करें माखन, अभी से शुरू करें तैयारी

Sat, 09 Aug 2025 05:03 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 09 Aug 2025 05:03 PM IST
सार

White Butter Recipe For Krishna Janmashtami 2025: इस जन्माष्टमी अपने लड्डूू गोपाल को लगाएं घर के बने माखन का भोग। आसान है इसे बनाने का तरीका।

विज्ञापन
Janmashtami ke liye ghar par Makhan kaise banayein Krishna Janmashtami 2025 White Butter Recipe
जन्माष्टमी में बनाएं कान्हा का प्रिय प्रसाद, ऐसे घर पर तैयार करें माखन - फोटो : Adobe stock

White Butter Recipe For Krishna Janmashtami 2025:  जन्माष्टमी भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है, जिसे पूरे देश में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। इस दिन भक्तगण व्रत रखते हैं, घरों को सजाते हैं और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को याद करते हुए उन्हें विविध प्रकार के भोग अर्पित करते हैं।



माखन, जिसे श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय भोजन माना जाता है, इस जन्माष्टमी के विशेष अवसर पर श्रद्धा और प्रेम से घर पर बनाया जाता है। माखन केवल एक भोग नहीं, बल्कि भगवान से जुड़ने का एक माध्यम बन जाता है। इसे तैयार करना एक धार्मिक क्रिया के साथ-साथ पूरे परिवार को एक साथ लाने वाली आत्मीय परंपरा भी है।

जब बच्चे, बुजुर्ग और युवा मिलकर इसे बनाते हैं, तो न केवल श्रीकृष्ण की कृपा मिलती है, बल्कि घर का वातावरण भी भक्तिभाव से भर जाता है। आइए जानें कि घर पर श्रीकृष्ण के लिए शुद्ध और स्वादिष्ट माखन कैसे तैयार करें।

Janmashtami ke liye ghar par Makhan kaise banayein Krishna Janmashtami 2025 White Butter Recipe
माखन बनाने का सामग्री: - फोटो : Adobe stock
माखन बनाने का सामग्री:
  •  फुल क्रीम दूध की मलाई
  •  1 चम्मच दही 
  •  ठंडा पानी

 
Janmashtami ke liye ghar par Makhan kaise banayein Krishna Janmashtami 2025 White Butter Recipe
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

यदि आपको जन्माष्टमी के दिन घर पर ही माखन तैयार करना है तो इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दीजिए। इसके लिए सबसे पहले रोजाना फुल क्रीम दूध को उबालने के बाद दूध को ठंडा कर फ्रिज में रखें। ऊपर जमी मलाई को एक साफ बर्तन में इकट्ठा करते रहें। 7–10 दिनों तक की मलाई से भरपूर माखन तैयार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami ke liye ghar par Makhan kaise banayein Krishna Janmashtami 2025 White Butter Recipe
विधि - फोटो : instagram
जब अच्छी मात्रा में मलाई हो जाए, तो उसमें 1 चम्मच ताजा दही डालें। बर्तन को ढककर गर्म स्थान पर 8–10 घंटे के लिए रखें। इससे मलाई में खटास आ जाएगी और यह मथने के लिए तैयार हो जाएगी। अब उस जमी मलाई को मथनी या इलेक्ट्रिक हैंड ब्लेंडर से मथें। 10–15 मिनट के मथने पर माखन ऊपर तैरने लगेगा और छाछ अलग हो जाएगी।
विज्ञापन
Janmashtami ke liye ghar par Makhan kaise banayein Krishna Janmashtami 2025 White Butter Recipe
माखन - फोटो : Adobe stock
हाथ या छलनी की मदद से माखन को अलग कर लें। इसे ठंडे पानी से धो लें ताकि छाछ अच्छी तरह निकल जाए और माखन ताजगी से भर जाए। इस माखन में तुलसी के पत्ते मिलाएं और भगवान को अर्पित करें। आप चाहें तो इसमें मिश्री मिलाकर माखन मिश्री बना सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed