फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: साउथ इंडियन डिश के हैं शौकीन तो घर में ही तैयार करें सांभर मसाला, ये है विधि

Thu, 07 Apr 2022 09:34 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 07 Apr 2022 09:34 AM IST
विज्ञापन
Today’s Kitchen Know Sambar Masala Recipes to Make  South Indian Dishes in Hindi
sambar dosa - फोटो : pixabay

डोसा हो या इडली, उत्तपम हो या अप्पम, दक्षिण भारत की लगभग हर डिश के साथ सांभर होता है। जिसके बिना इन सारे व्यंजन का स्वाद भी अधूरा लगता है। अगर आपको सांभर बनाना मुश्किल लगता है या फिर उसमे रेस्टोरेंट जैसा स्वाद नहीं आता। तो घर में आप सांभर मसाला बनाकर तैयार कर सकती हैं। सांभर मसाला बनाना बेहद आसान है और इसमे बिल्कुल घर में रखी सामग्री की ही जरूरत होती है। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा सांभर मसाला। 

Today’s Kitchen Know Sambar Masala Recipes to Make  South Indian Dishes in Hindi
sambar masala - फोटो : pixabay
सांभर मसाले की सामग्री

किसी भी मसाले को बनाने के लिए उसकी सामग्री का खास महत्व होता है। सांभर मसाला बनाने के लिए जरूरत होगी सूखी कश्मीरी लाल मिर्च दो कप, तिल का तेल, खड़ी धनिया तीन चौथाई कप, उड़द की दाल आधा कप, चने की दाल एक चम्मच, अरहर की दाल एक चौथाई कप, मेथी दाना एक चम्मच, ब्लैक पेपर कॉर्न दो चम्मच, खड़ी हल्दी छोटी सा टुकड़ा, करी पत्ता एक कप। 

Today’s Kitchen Know Sambar Masala Recipes to Make  South Indian Dishes in Hindi
red chilli - फोटो : Getty Images
सांभर मसाला बनाने की विधि

सांभर मसाला बनाने के लिए किसी पैन को गैस पर गर्म करें। जैसे ही पैन गर्म हो जाए तो उसमे कश्मीरी लाल मिर्च डालें। और दो मिनट तक ड्राई रोस्ट करें। इसे निकालकर अलग पैन में रख लें। फिर एक बार पैन को गर्म कर खड़ी धनिया को भी भून लें। जब कि इसका रंग ना बदल जाए। इसे भी निकालकर किनारे रख लें और इसमे उड़द दाल, चना दाल और तूर दाल को डालकर भून लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Kitchen Know Sambar Masala Recipes to Make  South Indian Dishes in Hindi
urad dal - फोटो : iStock

सारी दाल को दो से तीन मिनट अच्छे से भूनकर किनारे रख लें। फिर इसमे ब्लैक पेपर और मेथी दाने को भून लें। साथ में खड़ी हल्दी को भी डालकर भूनें। आप चाहें तो खड़ी हल्दी के स्थान पर हल्दी पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जब मेथी दाना अच्छी तरह से भुनकर सुनहरा हो जाए तो मेथी दाने के सुनहरे होने के साथ ही करी पत्ता भी डाल दें। 

विज्ञापन
Today’s Kitchen Know Sambar Masala Recipes to Make  South Indian Dishes in Hindi
धनिया के बीज - फोटो : Pixabay

सारे मसालों को ठंडा हो जाने दें। एक बार जैसे ही मसाले ठंडे हो जाएं तो इन्हें ग्राइंडर जार में पलट लें। अच्छी तरह से पीस लें। दो से तीन बार चलाकर इन्हें बारीक पीस कर पाउडर बना लें और किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख लें। तैयार है आपका सांभर मसाला। बस इसे सांभर तैयार करने में इस्तेमाल करें। इसका स्वाद लाजवाब होगा और सांभर भी फटाफट बनकर तैयार हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed