{"_id":"624293e14448a1428746c521","slug":"today-s-kitchen-aloo-idli-in-breakfast-know-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज की रसोई: ब्रेकफास्ट में तैयार करें आलू की इडली, रेसिपी है बेहद आसान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आज की रसोई: ब्रेकफास्ट में तैयार करें आलू की इडली, रेसिपी है बेहद आसान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 29 Mar 2022 10:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
aloo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नाश्ते की ढेर सारी वैराइटी होती है। लेकिन अगर आप रोजाना वहीं नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं। तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। दरअसल, सुबह का ब्रेकफास्ट ऐसा होना चाहिए जो ना केवल सुबह की भूख को खत्म करें बल्कि पौष्टिक भी हो। ऐसे में इडली काफी फायदेमंद नाश्ता रहता है। क्योंकि बिना तले बनता है और हर कोई इसे खा सकता है। लेकिन इडली में नया ट्विस्ट चाहती हैं तो एक बार इसे आलू के साथ मिलाकर तैयार करें। तो चलिए जानें कैसे बनेगी आलू की इडली।
2 of 5
आलू उबालें
- फोटो : Istock
आलू की इडली बनाने की सामग्री
एक आलू, सूजी एक कप, चने की दाल एक चम्मच, दही आधा कप, राई, जीरा, हींग, करी पत्ता, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, हरी धनिया बारीक कटी हुई, तेल, इनो या फ्रूट साल्ट, नमक स्वादानुसार।
3 of 5
Idli
- फोटो : Instagram/nandshomekitchen
आलू की इडली बनाने की रेसिपी
आलू की इडली बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर इसका छिलका उतार लें। अब इस आलू को मिक्सी के जार में डालकर एक चौथाई पानी के साथ मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। इस पेस्ट को किसी बाउल में निकालकर रख लें। कड़ाही को गर्म करें और तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे जीरा चटकाएं। जीरा के चटकने के बाद इसमे राई, हींग, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। आंच को धीमा ही रखें जिससे कि मसाले जले नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इडली
- फोटो : पिक्साबे
अब इन मसालों में सूजी को डालकर भूनें। जब सूजी अच्छे से भुनकर सोंधी महक देने लगे तो गैस बंद कर इसे बर्तन में निकाल लें। अब इस भुने हुए सूजी में आलू का स्मूद पेस्ट डालें। साध में दही, हरी धनिया और नमक डालकर अच्छे से मिलाए। अब इस बैटर को कुछ देर के लिए रख दें। पंद्रह मिनट बाद इस बैटर में इनो डालें और साथ में एक चौथाई कप गर्म पानी डालकर मिक्स कर लें।
विज्ञापन
5 of 5
Idli
- फोटो : Instagram/dating_flavors
अब इडली के सांचे में डालकर सारी इडलियां भाप में पका कर तैयार कर लें। इन पकी हुई इडलियों को धनिया की चटनी या फिर नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।