फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: बाजार जैसा आम पना और माजा करें घर में ही तैयार, आसान है बनाने का तरीका

Wed, 20 Apr 2022 10:04 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 20 Apr 2022 10:04 AM IST
विज्ञापन
Today’s Fashion Make Maaza Aam Panna Know Recipe In Hindi
mango drink - फोटो : Pixabay

बाजार की माजा और फ्रूटी तो हर किसी ने पी होगी। लेकिन आप इसे चाहें तो घर में बनाकर तैयार कर सकती हैं। बाजार जैसा माजा बनाना बेहद आसान है। साथ ही आप आम का पना भी बनाकर तैयार कर सकती हैं। गर्मियों में शरीर को ठंडक देन के साथ ही सीजन का आम हर किसी को पसंद होता है। तो चलिए जानें आम से बनने वाले ये दो ड्रिक्स की रेसिपी। जिन्हें आप फटाफट बिना किसी अतिरिक्त तैयारी के बना सकती हैं। 

Today’s Fashion Make Maaza Aam Panna Know Recipe In Hindi
कच्चा आम - फोटो : सोशल मीडिया

आम का पना और माजा बनाने के लिए स्वाद के हिसाब से मिठास को बढ़ा या घटा सकती हैं। इसके साथ ही माजा बनाने के लिए बर्फ की जगह पर ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। ये स्वाद बढ़ाने का काम करेंगे। आम पन्ना को भी स्वाद के हिसाब से पतला या गाढ़ा कर सकते हैं। 

Today’s Fashion Make Maaza Aam Panna Know Recipe In Hindi
आम - फोटो : iStock
आम का माजा बनाने की सामग्री

होममेड आम का माजा बनाने के लिए जरूरत होगी अच्छे क्वालिटी के आम अल्फांसो या फिर हफूज ले सकती हैं। इन पके हुए आम को काट लें। साथ में एक कच्चा आम बारीक काट लें। पानी जरूरत के अनुसार लें। चीनी पिसी हुई तीन चौथाई कप लें। नमक एक चुटकी, आधे नींबू का रस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Fashion Make Maaza Aam Panna Know Recipe In Hindi
mango shake - फोटो : सोशल मीडिया
आम का पना बनाने की सामग्री

कच्चा आम एक, पानी जरूरत के अनुसार, पिसी चीनी आधा कप, पुदीने की पत्तियां, काला नमक, नमक, स्वादानुसार, भुना हुआ जीरा आधा चम्मच और थोड़ा सा गार्निशिंग के लिए, नींबू का रस एक चम्मच, बर्फ के टुकड़े।

विज्ञापन
Today’s Fashion Make Maaza Aam Panna Know Recipe In Hindi
mango - फोटो : Pixabay
होममेड माजा बनाने की विधि

पके हुए और कच्चे आम को लेकर प्रेशर कूकर में एक गिलास पानी डालकर पका लें। इसमे एक सीटी लगाकर गैस को बंद कर दें। और प्रेशर कूकर ठंडा हो जाने दें। अब इस पके हुए कच्चे और पके आम को किसी बर्तन में निकालकर रख लें। इसमे नमक, चीनी और नींबू का रस मिलाएं। अब इसे हैंड ब्लेडर की सहायता से ब्लेंड कर लें। नहीं तो मिक्सी में डालकर चला लें। अब इसे छन्नी की सहायता से छान लें। जिससे कि इसमे लम्प्स ना रह जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed