फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: बच्चों के टिफिन में रखें मूंग दाल से बना पैनकेक, पनीर से लाएं पौष्टिकता

Tue, 19 Apr 2022 03:58 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 19 Apr 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Moong Dal Delicious Pancake With Paneer Recipe In Hindi
moong dal pan cake - फोटो : iStock

बच्चों के टिफिन में रोज कुछ नया देना होता है। क्योंकि बच्चे टिफिन में हर दिन टेस्टी चाहते हैं। ऐसे में मांओं के लिए यही समस्या आ जाती है। कि ऐसा क्या दें जो पौष्टिक होने के साथ ही स्वादिष्ट भी और टिफिन के लिए फटाफट बनकर तैयार हो जाए। ऐसे में मूंग दाल से बने ये पैनकेक परफेक्ट रेसिपी है। इसे आराम से सुबह से समय बनाकर तैयार किया जा सकता है। क्योंकि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। तो चलिए जानें क्या है मूंग दाल का पैनकेक बनाने की रेसिपी। 

Today’s Kitchen Make Moong Dal Delicious Pancake With Paneer Recipe In Hindi
pan cake
मूंग दाल का पैनकेक बनाने की सामग्री
मूंग की दाल एक कप, पानी जरूरत के अनुसार, हरी मिर्ची, अदरक एक इंच का टुकड़ा बारीक कटा हुआ, जीरा, नमक, स्वादानुसार, बटर। 

पनीर के मिक्सचर के लिए जरूरत होगी पनीर एक कप घिसी हुई, टमाटर बारीक कटा हुआ, प्याज बारीक कटा हुआ, शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ, धनिया की पत्तियां बारीक कटी हुई, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला।

Today’s Kitchen Make Moong Dal Delicious Pancake With Paneer Recipe In Hindi
दाल - फोटो : iStock
मूंग दाल का पैन केक बनाने की विधि

मूंग दाल का पैन केक बनाने के लिए सबसे पहले मूंग की दाल को धोकर चार से पांच घंटे के लिए भिगोकर रख दें। जब ये अच्छी तरह से फूल जाए तो पानी छानकर रख लें। फिर मिक्सी के जार में डाल दें। अब इस मूंग के साथ हरी मिर्ची, जीरा, नमक, अदरक और पानी डालकर पीस लें। इस बैटर की ना ज्यादा गाढ़ा और ना ज्यादा पतला रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Moong Dal Delicious Pancake With Paneer Recipe In Hindi
paneer - फोटो : iStock

पनीर का मिक्सचर बनाने के लिए किसी बर्तन में घिसा हुआ पनीर लें। साथ में टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च और धनिया की पत्ती कटी हुई मिला लें। फिर इसमे नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालें। 

विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Moong Dal Delicious Pancake With Paneer Recipe In Hindi
capsicum - फोटो : Pixabay
अब तवे को गर्म करें और इस पर घी डालें। इस गर्म तवे पर मूंग दाल के बैटर को पैनकेक की मात्रा के हिसाब से डालें। इसके ऊपर कुछ बूंद घी की भी डाल दें। अब इस पैनकेक के ऊपर पनीर के मिक्सचर को डालकर कलछी की मदद से हल्का सा दबाएं। मध्यम आंच पर दो से तीन मिनट के लिए इसे पकाएं। धीरे से दूसरे तरफ पलटकर भी पकाएं। जब दोनों तरफ से पक जाए तो प्लेट में निकाल लें। बस तैयार है मूंग की दाल से बना पैन केक। इसे केचप के साथ टिफिन में दें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed