Today Recipe: सही रेसिपी को अपनाकर रेस्टोरेंट जैसा खाना आप घर पर आसानी से बना लेते हैं। दाल मखनी हो, पनीर हो व अन्य कोई सब्जी का स्वाद एकदम बाहर के खाने जैसा लाया जा सकता है। इसके लिए आपको बाहर से खाना ऑर्डर करने या रेस्टोरेंट जाने की जरूरत नहीं होती लेकिन जब बात रोटी की आती है तो अधिकतर घरों में तवा रोटी ही बनती हैं। कई घरों में बाजार जैसी नान या तंदूरी रोटी नहीं बन पाती। दरअसल, नान रोटी को तंदूर में ही पकाया जाता है। लोगों को लगता है कि नान या तंदूरी रोटी बनाने के लिए तंदूर की जरूरत होती है, जो आम घरों में नहीं होता। लेकिन अगर आप नान खाने का शौक रखते हैं और घर पर ही नान रोटी बनाना चाहते हैं तो बिना तंदूर के भी बना सकते हैं। घर पर तंदूरी नान बनाना आसान है। अगर आप बिना तंदूर के नान रोटी बनाना चाहते हैं तो यहां आपको आसान तरीका बताया जा रहा है। खास बात ये है कि घर पर बिना तंदूर नान रोटी बनाने के लिए आपको खमीर उठाने की भी जरूरत नहीं है। चलिए जानते हैं घर पर बिना तंदूर के नान रोटी बनाने का आसान तरीका।
Tandoori Roti Recipe: घर में बिना तंदूर बनानी है नान रोटी तो ये तरीका अपनाए
तंदूरी नान बनाने के लिए सामग्री
मैदा, बेकिंग सोडा, नमक, पिसी चीनी, फेंटा हुआ दही, तेल, गर्म पानी, बारीक कटा लहसुन, बारीक कटा हरा धनिया, मक्खन
बिना तंदूर नान रोटी बनाने का तरीका
स्टेप 1- घर पर नान रोटी बनाने के लिए एक कटोरे में मैदे, चुटकी भर नमक और पीसी चीनी मिला लें।
स्टेप 2- अब इसमें दही और बेकिंग सोडा मिलाकर दो मिनट के लिए छोड़ दें।
स्टेप 3- बाद में मैदा में तेल और हल्का गर्म पानी मिलाकर आटे को नरम गूंथ लें।
स्टेप 4- कटोरे में हल्का तेल डालकर आटे को फिर से गूंथ लें। इसे 10 मिनट के लिए रख दें।
स्टेप 5- अब आटे की छोटी छोटी लोइयां बना लें। फिर लंबा लंबा बेलकर इस पर बारीक कटा लहसुन और हरा धनिया छिड़ककर फैला लें।
स्टेप 6- अब नान को पलटकर दूसरी तरफ हल्का पानी लगाकर उंगलियों से थपथपाएं।
स्टेप 7- गैस पर कढ़ाई को उल्टा करके गर्म करें और उसमें नान को ऐसे लगाएं कि वह चिपक जाए।
स्टेप 8- नान को आधा ढककर पकाएं, जब नान में बबल बनने लगें तो इसे पलटकर पका लें।
आपकी तंदूरी नान तैयार है, प्लेट में रखकर मक्खन लगाकर सर्व करें।