वीकेंड पर अगर आपका कहीं बाहर जाने का प्लान नही है तो घर में ही स्वादिष्ट खाने के साथ घरवालों को सरप्राईज दें। सोया चाप की ये मसालेदार ग्रेवी वाली सब्जी हर किसी को पसंद आएगी और आपके वीकेंड लंच को खास बना देगी। अक्सर जब हमें कुछ स्वादिष्ट खाने का मन होता है तो रेस्टोरेंट चले जाते हैं। क्योंकि घर में स्पेशल बनाने के लिए नहीं मिलता। तो इस वीकेंड अपने लिए सोया चाप की इस सब्जी को बनाकर जरूर देखे। आगे की स्लाइड में जानें रेसिपी।
2 of 5
soya chaap
- फोटो : Instagram
सोया चाप मसाला बनाने की सामग्री
सोया चाप स्टिक दस से बारह, आधा कप दही, दो प्याज, चार टमाटर, अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी एक चम्मच, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी एक चम्मच, धनिया पाउडर, साबुत जीरा एक चम्मच, लौंग चार से पांच, गरम मसाला आधा चम्मच, तेजपत्ता एक से दो, दालचीनी एक इंच टुकड़ा, इलायची दो, मक्खन, तेल, नमक स्वादानुसार।
3 of 5
soya chaap
- फोटो : Instagram
सोया चाप मसाला बनाने की विधि
सोया चाप की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले सोया चाप को पानी से धो लें। फिर इसे काटकर छोटे टुकड़ों में बांट लें। एक कड़ाही में तेल गर्म करें। और सोया चाप के टुकड़ों को सुनहरा होने तक तल लें। इस तले हुए चाप के टुकड़ों को किसी बड़े बाउल में रख लें। इस पर दही डालें। साथ में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर इस चाप को करीब आधे घंटे के लिए मैरिनेट होने के लिए रख दें।
4 of 5
Soya Chaap
- फोटो : instagram/prriyascuisin
किसी दूसरी कड़ाही में तेल गर्म करें। फिर इसमे बारीक कटा प्याज डालकर भूनें। जब ये भुनकर पारदर्शी हो जाए तो अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें। सुनहरा होने तक भूनें और कटे हुए टमाटर डालकर चलाएं। फिर इसे ढंककर पकाएं। गैस बंद कर इसे ठंडा हो जाने दें और मिक्सी में डालकर पीस लें।
5 of 5
soya chaap
- फोटो : facebook
कड़ाही में तेल डालें और साथ में एक चम्मच मक्खन डाल दें। जब ये गर्म हो जाए तो इसमे तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और जीरा डालकर भुनें। जब सारे मसाले भुन जाएं तो पेस्ट को डालकर अच्छी तरह से भूनें और बाकी सारे मसाले मिला दें। मध्यम आंच पर जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमे मैरिनेट के लिए रखा सोया चाप डाल दें। मसालों के साथ अच्छी तरह से मिलाएं और पकने दें। दो मिनट बाद पानी डालें। ढंककर करीब 15 मिनट पकने दें। जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें। सबसे आखिर में कसूरी मेथी को हाथों से मसलकर डाल दें। बस गर्मागर्म सब्जी को कुछ देर के लिए ढंक दें। रोटी या नान के साथ गर्मागर्म सर्व करें।