फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: फटे दूध को फेंके नहीं इन सारे व्यंजनों में कर सकते हैं इस्तेमाल

Mon, 04 Apr 2022 11:59 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 04 Apr 2022 11:59 AM IST
विज्ञापन
today kitchen fate doodh ka upyog how to reuse torn milk
फटे दूध के इस्तेमाल - फोटो : iStock
गर्मी का मौसम आते ही खाने पीने का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। जरा सी लापरवाही की वजह से कई बार रसोई में रखीं खाने पीने की चीजें खराब हो जाती हैं। कई बार दूध के साथ भी होता है। जब हम उसे फ्रिज में रखना या समय पर उबालना भूल जाते हैं और वो दूध फट जाता है। जिसे ज्यादातर घरों में फेंक दिया जाता है। अगर आप भी फटे दूध को बेकार समझकर फेंक देते हैं। तो इन टिप्स को जरूर पढ़ें। फटे दूध को कई सारे व्यंजनों में इस्तेमाल कर उसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है। तो चलिए जानें क्या है फटे दूध का इस्तेमाल।
today kitchen fate doodh ka upyog how to reuse torn milk
paneer - फोटो : iStock

गर्मी के मौसम में अगर दूध फट जाता है तो इसे फेंके नहीं। बल्कि इस फटे दूध से पनीर बना लें। जो कि बेहद स्वादिष्ट बनेगी। बस फटे दूध को कॉटन के कपड़े में लपेटकर रख दें और इसके ऊपर भारी सामान चढ़ा दें। ऐसा करने से दूध से पानी पूरा निथर जाएगा और पनीर को एक अच्छा सा शेप मिल जाएगा। 

today kitchen fate doodh ka upyog how to reuse torn milk
soup

अगर आपको सूप पीना पसंद है तो फटे दूध को सूप में डाल दें। ऐसा करने से सूप का स्वाद दोगुना हो जाएगा और वो फायदेमंद भी बनेगा।. वहीं आप फटे दूध में दही डालकर इसे दही बना सकते हैं। इसके बाद इस दही को फेंटकर छाछ बना लें और हींग जीरे का तड़का देकर गर्मी में पी सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
today kitchen fate doodh ka upyog how to reuse torn milk
cake - फोटो : Pixabay

फटे दूध को अगर केक के बैटर में डालकर पकाया जाए तो ये काफी स्वादिष्ट बनता है। फटा दूध केक में बेकिंग सोडा का काम करता है और केक को खऱाब होने से बचाता है। वहीं फटे दूध की दही भी काफी स्वादिष्ट बनती हैं। इस दही को आप सब्जी की ग्रेवी या फिर कढ़ी में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
today kitchen fate doodh ka upyog how to reuse torn milk
ice cream - फोटो : iStock

फटे दूध को आप स्मूदी बनाने में इस्तेमाल करें। स्मूदी के लिए आइसक्रीम की बजाय फटे दूध को डालें। ये और भी ज्यादा सॉफ्ट और टेस्टी बनेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed