फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2022: नवरात्रि के व्रत में तैयार करें फलाहारी ढोकला, ये रही रेसिपी

Sun, 03 Apr 2022 01:03 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 03 Apr 2022 01:03 PM IST
विज्ञापन
Prepare Navratri Falahari Dhokla Know Recipe In Hindi
फलाहारी ढोकला - फोटो : social media

नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा की उपासना होती है। कलश स्थापना और पूजा अर्चना के साथ ही बहुत सारे लोग पूरे नौ दिनों का व्रत रखते हैं। हालांकि बहुत से लोग अष्टमी तिथि को ही व्रत करते हैं। अगर आप इन नवरात्रि के दिनों में व्रत कर रहे हैं। और फलाहार में आलू या साबुदाने के अलावा खाना चाहते हैं। तो एक बार इस फलाहारी ढोकले की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही फटाफट बनकर तैयार हो जाती है। तो चलिए जानें क्या है फलाहारी ढोकला को बनाने की रेसिपी।

Prepare Navratri Falahari Dhokla Know Recipe In Hindi
कुट्टू का आटा - फोटो : अमर उजाला
फलाहारी ढोकला को बनाने की सामग्री

एक कप समां के चावल ( व्रत में खाया जाने वाला चावल), एक चम्मच सिंघाड़े का आटा, आधा कप दही, आधा चम्मच बारीक कटा अदरक, नींबू का रस, सौंफ, आधा चम्मच काली मिर्च, एक हरी मिर्च, जीरा, करी पत्ता, एक चौथाई खाने वाला सोडा, सेंधा नमक, घी दो चम्मच।

Prepare Navratri Falahari Dhokla Know Recipe In Hindi
ढोकला - फोटो : Social media
फलाहारी ढोकला बनाने की विधि

व्रत में इस्तेमाल होने वाले चावल यानी समा के चावल को साफ कर लें। फिर ग्राइंडर में डालकर पीस लें। इस पाउडर को थोड़ा दरदरा ही रखें। अब इस चावल के पाउडर को किसी बर्तन में निकाल लें। इसमे सिंघाड़े का आटा मिलाएं। साथ में दही और सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिला दें। फिर इसे पंद्रह मिनट के लिए किनारे रख दें। जब ये अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसमे नींबू का रस और एक चम्मच घी डालें। साथ में पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prepare Navratri Falahari Dhokla Know Recipe In Hindi
चावल - फोटो : istock

अब सबसे आखिरी में खाने वाला सोडा डालकर मिक्स कर लें। अब ढोकला बनाने वाले मोल्ड में या फिर किसी गहरे गोल बर्तन को देसी घी से चिकना कर लें। फिर इसमे ढोकले के बैटर को पलट दें। स्टीमर में अच्छे से स्टीम बन जाने दें। अगर स्टीमर नहीं है तो किसी भगोने में पानी गर्म करें और उसके ऊपर जालीदार बर्तन रखें। ऊपर से ढंक दें। जब भाप बन जाए तो मोल्ड में सारे बैटर को पलटकर पकने के लिए रख दें।. 

विज्ञापन
Prepare Navratri Falahari Dhokla Know Recipe In Hindi
ढोकला - फोटो : Social media

दस मिनट बाद टूथपिक या फिर कांटा डालकर चेक करें कि ये पक गया या नहीं। अगर टूथपिक में चिपक रहा है तो अभी नहीं पका है। इसे कुछ देर और ऐसे ही रहने दें। अगर पक गया तो मोल्ड को भाप से हटा दें। जब ठंडा हो जाए तो इसे बाहर निकालकर ढोकले का आकार दें। साथ में तड़का लगाने के लिए देसी घी गर्म करें। इसमे जीरा चटकाएं साथ में करी पत्ता भी डालें। वहीं हरी मिर्च को भी पका लें। अब इस तड़के को ढोकले पर डालकर मीठी या फिर व्रत वाली खट्टी चटनी के साथ सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed