व्रत में लोग साबूदाना की खिचड़ी खाते हैं लेकिन आप इस नवरात्र साबूदाना वड़ा भी ट्राई कर सकते हैं जो हरी चटनी के साथ खाने पर बहुत टेस्टी लगता है। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
Navratri Spl: जानें साबूदाना वड़ा बनाने की विधि, हरी चटनी के साथ मजा हो जाएगा दोगुना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Navratri Spl: जानें साबूदाना वड़ा बनाने की विधि, हरी चटनी के साथ मजा हो जाएगा दोगुना
साबूदाना वड़ा बनाने के लिए आपको चाहिए-
एक कप भीगा हुआ साबूदाना, पांच उबले आलू, भूनी मुंगफली, हरा धनिया, सेंधा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, काली मिर्च और तेल।
Navratri Spl: जानें साबूदाना वड़ा बनाने की विधि, हरी चटनी के साथ मजा हो जाएगा दोगुना
बनाने की विधि-
- उबले हुए आलुओं को मैश करें और इसमें भीगा हुआ साबूदाना, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, काली मिर्च, हरा धनिया, और मूंगफली को अच्छे से मिला दें।
- अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और मिक्सचर से थोड़ा सा मिक्सचर निकालकर गोल करके इसे चपटा कर लें। इसी तरह से पूरे मिक्सचर से वड़े तैयार करें।
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें ये वड़े डालिए और सुनहरा होने तक तलें और प्लेट में निकाल लें।
- आपके वड़े तैयार हैं। आप इसे हरी चटनी के साथ खा सकते हैं।
व्रत के लिए हरी चटनी बनाने की विधि जानने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।
Navratri Spl: जानें साबूदाना वड़ा बनाने की विधि, हरी चटनी के साथ मजा हो जाएगा दोगुना
हरी चटनी बनाने के लिए आपको चाहिए-
हरा धनिया, टमाटर, हरी मिर्च, काली मिर्च, सेंधा नमक, नींबू का रस।
Navratri Spl: जानें साबूदाना वड़ा बनाने की विधि, हरी चटनी के साथ मजा हो जाएगा दोगुना
बनाने की विधि-
सबसे पहले हरे धनिये, टमाटर, हरी मिर्च को अच्छे से धोकर मोटा-मोटा काट लें। अब मिक्सी के जार में इसे डालें और काली मिर्च तथा सेंधा नमक डालकर पीस लें। जब ये तैयार हो जाए तो इसमें नींबू का रस डालें और साबूदाना वड़ा के साथ खाएं।