फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: नाश्ते में चटपटा खाने का है मन, तो आसान रेसिपी से झटपट बनाएं ये डिश

Sun, 02 Jan 2022 11:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 02 Jan 2022 11:06 AM IST
विज्ञापन
Tasty Spicy Breakfast Recipe in Hindi Morning Breakfast Fast and easy recipes
सुबह का चटपटा नाश्ता - फोटो : Istock

सर्दियों में गर्म गर्म चाय के साथ चटपटा स्नैक्स खाने का मजा बढ़ा देता है। अक्सर इस मौसम में लोगों को स्पाइसी खाने का मन रहता है। सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ लोग फ्राई और चटपटा खाना चाहते हैं। वहीं स्नैक्स बनाने वाला ठंड में किचन में ज्यादा समय नहीं बिताना चाहता। ऐसे में आप कई ऐसी टेस्टी रेसिपीज के बारे में खोजते हैं तो बनाने में आसान और झटपट वाली हो, लेकिन स्वाद में स्पाइसी व गर्म गर्म चाय के साथ लजीज लगे। अगर आप भी सुबह के नाश्ते में ऐसी ही झटपट वाला चटपटा ब्रेकफास्ट बनाने की सोच रहे हैं तो यहां आपको कई स्नैक्स के आइडिया दिए जा रहे हैं। साथ ही आपको लजीज हेल्दी और स्पाइसी नाश्ते की रेसिपीज भी बताई जा रही है, ताकि आप सुबह या शाम के नाश्ते में चाय के साथ सबके मुंह का स्वाद बढ़ा सकें। ये रही हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट की रेसिपी।

Tasty Spicy Breakfast Recipe in Hindi Morning Breakfast Fast and easy recipes
सुबह का चटपटा नाश्ता - फोटो : Istock

नाश्ते के लिए हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक्स 

पनीर पकौड़े

वेजीटेबल पोहा

मेथी पालक पकौड़े

मेथी थेपला

बथुए के पराठे

Tasty Spicy Breakfast Recipe in Hindi Morning Breakfast Fast and easy recipes
सुबह का चटपटा नाश्ता - फोटो : Istock

मेथी थेपला बनाने की सामग्री

दो कप आटा, सूखी मेथी, तेल, नमक, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट, धनिया पाउडर, चीनी और दही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tasty Spicy Breakfast Recipe in Hindi Morning Breakfast Fast and easy recipes
सुबह का चटपटा नाश्ता - फोटो : Istock

मेथी थेपला बनाने की रेसिपी 

स्टेप 1- आटे में सूखी मेथी, नमक, बारीक कटी हरी धनिया,चीनी और हल्का सा तेल डाल कर मिला लें।

स्टेप 2- इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट भी मिलाएं।

विज्ञापन
Tasty Spicy Breakfast Recipe in Hindi Morning Breakfast Fast and easy recipes
सुबह का चटपटा नाश्ता - फोटो : Istock

स्टेप 3- दही के माध्यम से आटे को अच्छे से गूंथ लें।

स्टेप 4- अब इसके पतले पतले पराठे बेल लें।

स्टेप 5- तवे को गर्म करके पराठे को घी में सेंक लें। 

आपका मेथी थेपला तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed