फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singhara Recipe: अचार से लेकर सब्जी तक, सिंघाड़े से बना सकते हैं ये स्वादिष्ट पकवान

Wed, 13 Nov 2024 02:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 13 Nov 2024 02:17 PM IST
सार

इस मौसम में यदि आपको बाजार में सिंघाड़े बिकते दिख जाएं तो उसे घर लाकर उससे पकवान बनाएं। सिंघाड़े की मदद से आप कई पकवान बना सकती हैं। 

विज्ञापन
tasty recipe make with singhare in hindi singhare se kya bana sakte hain
सिंघाड़े से बना सकते हैं ये स्वादिष्ट पकवान - फोटो : Adobe stock
Singhara Recipe: हल्की सर्दी का मौसम आते ही बाजार में सिंघाड़े से भरे ठेले दिखाई देने लगते हैं। बेहद कम दामों में मिलने वाले सिंघाड़े खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं। लोग इसे खाना काफी पसंद करते हैं। ये न सिर्फ खाने में अच्छा होता है बल्कि इसके सेवन से शरीर को कई लाभ भी मिलते हैं।


भारतीय घरों में सिंघाड़े से विशेष कर व्रत -उपवास के दिनों में पकवान बनाए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सिंघाड़ा एनर्जी बूस्टर के रूप में काम करता है। ऐसे में जब कोई महिला व्रत रखती है तो सिंघाड़े के सेवन से उनकी पाचन शक्ति मजबूत होती है और शरीर में ऊर्जा भी बनी रहती है।

सिंघाड़ा एक ऐसा फल है, जिसे आप साधारण तरीके से खान की बजाय कई अन्य रूप में भी खा सकते हैं। यहां हम आपको सिंघाड़े से बनने वाले कुछ पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं।
tasty recipe make with singhare in hindi singhare se kya bana sakte hain
अचार - फोटो : instagram

अचार
 
यदि आपके पास काफी सिंघाड़े रखे हैं, तो उससे आप इसका अचार डालकर रख सकती हैं। सर्दी के मौसम में सिंघाड़े का अचार भरवा पराठों के साथ काफी स्वादिष्ट लगता है। इस अचार को बनाने के बाद कंटेनर में सरसों का तेल जरूर भर दें, वरना ये खराब होने लगता है।

tasty recipe make with singhare in hindi singhare se kya bana sakte hain
सब्जी - फोटो : instagram

सब्जी 

लच्छा पराठे के साथ सिंघाड़े की सब्जी काफी स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाते समय यदि आप खड़े मसालों का इस्तेमाल करेंगी, तो इसका स्वाद भी कई गुना बढ़ जाएगा। सब्जी बनाने के बाद उसे सजाने के लिए ऊपर से धनिया अवश्य डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
tasty recipe make with singhare in hindi singhare se kya bana sakte hain
सलाद - फोटो : instagram

सलाद

यदि आपको सलाद खाना पसंद है तो आप सिंघाड़े का हेल्दी वर्जन भी ट्राई कर सकते है। सलाद के रूप में भी सिंघाड़ा काफी स्वादिष्ट लगता है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए चाहें तो इसमें हरी चटनी डालें। 

विज्ञापन
tasty recipe make with singhare in hindi singhare se kya bana sakte hain
सिंघाड़े के आटे का पराठा - फोटो : instagram

सिंघाड़े के आटे का पराठा

सिंघाड़े के आटे को बनाकर भी आप उससे कई पकवान बना सकते हैं। इसमें फलाहारी सिंघाड़े का पराठा लोगों को काफी पसंद आता है। इसे आटे में आलू मिक्स करके बनाया जाता है। भारतीय घरों में सिंघाड़े का पराठा व्रत के दिन बनता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed