Dev Uthani Ekadashi 2024: आज है देवउठनी एकादशी, भगवान विष्णु को लगाएं फलाहारी खीर का भोग
आज देवउठनी एकादशी है। ऐसे में आप फलाहारी खीर बनाकर भगवान विष्णु को इसका भोग लगा सकते हैं।
मखाना खीर के लिए सामान
- मखाना – 1 कप
- दूध – 1 लीटर
- चीनी – 1/4 कप
- घी – 1 चम्मच
- काजू – 8-10 (बारीक कटे हुए)
- बादाम – 8-10 (बारीक कटे हुए)
- इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
विधि
इस फलाहार खीर को बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक पैन में 1 चम्मच घी गर्म करें और उसमें मखाने डालकर हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूनें। जब ये सही से भुन जाएं तो मखानों को ठंडा होने दें और फिर मोटा-मोटा पीस लें या हल्का-हल्का क्रश करें।