बरसात के मौसम में हमें कई सब्जियों से दूर रहने की हिदायत दी जाती हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस मौसम की सबसे ताकतवर सब्जी है। औषधि गुणों से भरपूर इस सब्जी के सेवन से शरीर कुछ दिन में फौलादी बन जाएगा। इस सब्जी का नाम है कंटोला। कई जगह पर इसे ककोड़े और मीठा करेला भी कहा जाता है। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में...
प्रोटिन से भरपूर यह सब्जी खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होती है। आयुर्वेद में इस सब्जी को सबसे ताकतवर सब्जी बताया गया है। बताया जाता है कि इस सब्जी में मीट से 50 गुना ज्यादा प्रोटिन होता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह सब्जी हमारे शरीर को साफ रखने में मदद करती है। इस सब्जी में फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने मे मददगार है।
कंटोला से होने वाले फायदे
-वजन कम करने में फायदेमंद
-कैंसर से बचाने के लिए मददगार
-लिवर को स्वस्थ रखें
-हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी में राहत
-सर्दी खांसी से दिलाए राहत