फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाने में तो बहुत पसंद होगा आपको पान पर इसके लाजवाब फायदो से हैं आप अंजान

Sat, 31 Aug 2019 01:59 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sat, 31 Aug 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
surprising health benefits of betel leaves
banarasi paan - फोटो : Instagram

हमारे देश में पान बहुत शौक से खाया जाता है। कई जगहों पर खाना खाने के बाद इसे खाने की परंपरा भी है। यह न सिर्फ एक मिष्ठान का काम करता है बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में भी बताया गया है कि रोजाना पान खाने से वात और कफ दोष दूर होते हैं। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में...

surprising health benefits of betel leaves
banarasi paan - फोटो : Instagram
सिरदर्द को करे दूर
सिरदर्द को दूर करने में पान काफी फायदेमंद है। इसमें एनलजेसिक गुण होते हैं जिसकी वजह से इसकी तासीर ठंडी होती है। इसका सेवन करते ही खाने वाले को ठंड भरी राहत का एहसास होता है। सिरदर्द से निजात पाने के लिए पान के पत्तों को बारीक पीसकर लेप तैयार कर लें। इसके बाद माथे पर 30 मिनट तक के लिए इसे लगा रहने दें। अब पानी से इसे धो दें। आपको बहुत राहत महसूस होगी।
surprising health benefits of betel leaves
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

2012 में पान के पत्तों पर एक शोध किया गया था, जिसके अनुसार इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो जो क्रॉनिक माइलॉइड ल्यूकेमिया (CML) से लड़ने में मददगार हैं। इस शोध को इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ केमिकल बायॉलजी के अलावा दो अन्य भारतीय संस्थानों ने भी किया था। इस रिसर्च में सामने आया था कि पान के पत्तों में ऐसे गुण होते हैं जो बोन मेरो कैंसर को खत्म करने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
surprising health benefits of betel leaves
paan

पान खाने से हमारी पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। जिन लोगों को कब्ज की परेशानी रहती है उनके लिए पान की पत्ती चबाना अच्छा है। यह बॉडी के मेटाबॉलिजम रेट को बढ़ाता है। इसके अलावा यह गैस्ट्रिक अल्सर को ठीक करने में भी मददगार है।

विज्ञापन
surprising health benefits of betel leaves
banarasi paan - फोटो : instagram

पान के पत्तों में शामिल कुछ तत्व बैक्टीरिया के प्रभाव को कम करते हैं। जिन लोगों के मुंह से दुर्गंध आती है उन्हें इसका सेवन करना चाहिए। जो लोग पान खाते हैं उनके लार में एस्कॉर्बिक एसिड का स्तर सामान्य बना रहता है, जिस वजह से मुंह संबंधी कई बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। मसूड़ों में किसी तरह की गांठ या सूजन है वो भी इसके सेवन से कम हो जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed