पुरुष अगर चाहते हैं कि अपनी मर्दानगी न सिर्फ बचाए रखें बल्कि उसे और बढ़ाएं भी तो ये कुछ चीजें जरूर खाना शुरू करें। विटामिन और कैल्शियम की कमी मर्दानगी पर बुरा असर डालती है। जानिए, किस तरह इस कमी को दूर कर सकते हैं।
मर्दानगी बचाने या गर्भधारण करने के लिए जरूरी है कि दूध पिएं लेकिन बिना उसमें से मलाई निकालें। मलाई निकला हुआ दूध इनफर्टिलिटी बढ़ाता है और उसमें कैल्शियम की कमी होती है इसलिए मलाई भरा दूध ही पिएं।
मटर में जिंक की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए वह इनफर्टिलिटी को कम करती है। इसे खाने से पुरुषों में स्पर्म की गुणवत्ता बढ़ती है।
खट्टे फल जैसे नींबू, संतरे में विटामिन सी होता है जो पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाता है इसलिए अगर आप बच्चा प्लान कर रहे हैं तो ये जरूर खाएं।
जैतून का तेल शरीर में इंसुलिन की मात्रा को सही रखता है और जलन-सूजन कम करता है। ये दोनों ही चीजें मर्दानगी के लिए जरूरी हैं इसलिए इस तेल का इस्तेमाल करें।