फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन घटाने के साथ दिल की बीमारियों को दूर करता है खरबूजा, जानिए इसके सेवन से होने वाले बेहिसाब फायदे

Mon, 04 May 2020 01:38 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 04 May 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
summer season tips 5 health benefits of muskmelon for reduce obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गर्मियों के मौसम का सीजनल फल खरबूजा न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि कई स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर होता है। इस मौसम में जिस तरह हमें शरीर को हाइड्रेट रखने की जरूरत पड़ती है ठीक उसी प्रकार हमें दिमाग को भी हाइड्रेट रखना होता है। ऐसे में खरबूजे के सेवन से दोनों को संतुलित कर सकते हैं। हर उम्र के लोग खरबूजा खाना पसंद करते हैं। खरबूजे में पानी की बहुत ज्यादा मात्रा होती है, जो गर्मी के मौसम में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है। आज हम आपको खरबूजे के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

summer season tips 5 health benefits of muskmelon for reduce obesity
हदय स्वास्थ्य - फोटो : फाइल फोटो

हदय स्वास्थ्य के लिए
आज के समय में बुजुर्गों के साथ-साथ युवा और बच्चें भी दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इस समस्या की मुख्य वजह अनियमित खानपान और बिगड़ता हुआ लाइफस्टाइल है। ऐसे में गर्मी के मौसम में खरबूज का सेवन दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। खरबूजे में पाए जाने वाला एडिनोसिन शरीर में खून को पतला करता है, जिससे रक्त के गाढ़ा होने या जमने का खतरा नहीं रहता है। वहीं खरबूजे में मौजूद पोटैशियम दिल की बीमारियों जैसे हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, स्ट्रोक आदि से बचाता है।

summer season tips 5 health benefits of muskmelon for reduce obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हड्डियों को बनाता है मजबूत
अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो खरबूजे का सेवन करना शुरू कर दें। इस फल में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत करते हैं। इसके साथ ही खरबूजे हमारी त्वचा को भी स्वस्थ रखता है। इसमें पाए जाने वाला विटामिन सी शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को नष्ट को खत्म कर देते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
summer season tips 5 health benefits of muskmelon for reduce obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आंखों की देखभाल
अधिकांश लोगों को आंखों में जलन, पानी निकलने या फिर धुंधला दिखने की शिकायत होती है। ऐसे लोगों को खरबूजे का सेवन करना चाहिए। खरबूजे में विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। बच्चों को तो खरबूजे का सेवन जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन
summer season tips 5 health benefits of muskmelon for reduce obesity
मोटापा - फोटो : फाइल फोटो

वेट लॉस
आज के समय में मोटापा की समस्या से भारी संख्या में लोग ग्रसित हैं। अगर आप स्लिम फिगर की चाह रखते हैं तो खरबूजे का सेवन किसी वरदान से कम नहीं है। खरबूजे में पानी की ज्यादा मात्रा होती है। इसके सेवन से काफी समय तक पेट भरा हुआ लगता है। वहीं इसमें पाए जाने वाला फाइबर और कार्बोहाइड्रेट तेजी से वजन घटाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed