फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में फलों से करिए दोस्ती और बनाइए सेहत से भरपूर टेस्टी स्मूदी

Mon, 04 May 2020 01:16 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 04 May 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
5 tasty and healthy smoothie recipe in lockdown

गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में खुद को तरोताजा रखने के लिए जरूरी है कि खूब सारा पानी पिया जाए। इसके साथ ही रिफ्रेशमेंट ड्रिक भी सेहत के लिए फायदेमंद है। जिससे शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही सेहत भी दुरुस्त रहती है और गर्मियों में होने वाली शरीर की परेशानियों से भी इंसान बच सकता है। गर्मियों में मिलने वाले फल रसीले और सेहतमंद होते हैं। इनसे बनी स्मूदी टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होती है। तो चलिए जानें घर पर आसानी से बन जाने वाली स्मूदी की रेसिपी।


 
5 tasty and healthy smoothie recipe in lockdown
मैंगो स्ट्राबेरी स्मूदी

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। बाजार में फलों के राजा आम ने दस्तक दे दी है। अगर आम खाने के शौकीन हैं तो मैंगोशेक बनाने के साथ ही इसकी स्मूदी भी बहुत टेस्टी होती है। स्मूदी बनाने के लिए एक आम को छीलकर काट लें और ब्लेंडर में एक केला और कुछ स्ट्राबेरी के साथ डालकर चला दें। फिर इसमें एक कप दही मिलाएं और ब्लेंड करें। तैयार है आपकी टेस्ट से भरपूर हेल्दी स्मूदी, इसे ठंडा करके सर्व करें।



 
5 tasty and healthy smoothie recipe in lockdown
- फोटो : pixabay
बनाना बेरी स्मूदी

केला सेहत का खजाना है। केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम और फास्फोरस होता है जो हड्डियों के लिए कापी ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप इस लॉकडाउन में जमकर एक्सरसाइज कर रहे हैं तो केला खाना फायदेमंद होगा। बनाना स्मूदी बनाने के लिए दो केला और साथ में थोड़ी सी स्ट्राबेरी लें। अगर मौजूद हो तो फ्रोजन ब्लूबेरीज भी लें। अब इन तीनों के लेकर ब्लेंडर में मिक्स कर लें और इसमें दो कप दही मिला लें। तैयार है आपकी सेहत से भरपूर स्मूदी। टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप चाहे तो इसमें थोड़ी सी मात्रा में ऑरेंज जूस भी मिला सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 tasty and healthy smoothie recipe in lockdown
पाइनेप्पल स्मूदी

गर्मियों की तपिश को दूर भगाने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स को नाश्ते में जरूर शामिल करें। ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। पाइनेप्पल को टुकड़ों में काटकर कुछ पत्तियां पुदीने की लेकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। अब इसमें ठंडा पानी और बर्फ के कुछ टुकड़े मिलाकर इसे ब्लेंड कर लें। तैयार है ठंडा-ठंडा रिफ्रेशिंग पाइनेप्पल पंच स्मूदी। 


 
विज्ञापन
5 tasty and healthy smoothie recipe in lockdown
ढेर सारे फलों की स्मूदी

अगर आप केवल एक फल की स्मूदी या जूस कम पसंद करते हैं तो कई सारे फलों को मिलाकर बनाएं। ये टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होता है। एक ब्लेंडर में एक केला, कुछ सेब के टुकड़े, कुछ स्ट्राबेरी और एक चम्मच पीनट बटर लें। इन सबको मिक्स करके उसमे एक कप दूध डालें और मिला लें। तैयार है आपकी फ्रूटी, टेस्टी स्मूदी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed