फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी के मौसम में पेट की समस्याओं से रहना चाहते हैं दूर, तो आज ही अपना लें ये खास नियम

Sun, 03 May 2020 09:21 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 03 May 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
summer season tips 5 diet rules you must follow for healthy digestion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

गर्मी के मौसम का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है। इस मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं अक्सर सब लोगों को होती हैं। पेट में गुड़गुड़, बार-बार दस्त, पेट दर्द, गैस, बदहजमी, पेट फूलना, कब्ज आदि ऐसी समस्याएं हैं, जो इस मौसम में परेशान करती हैं। इन सभी समस्याओं की वजह ये है कि सर्दियों की अपेक्षा गर्मी के मौसम में हमारी पाचन क्षमता कमजोर हो जाती है। हालांकि अगर आप खाने के शौकीन हैं और इस मौसम में खाते-पीते स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आज हम आपको पाचन क्षमता बढ़ाने के कुछ खास नियम बताएंगे। इन नियमों के पालन करने से आपको पेट से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

summer season tips 5 diet rules you must follow for healthy digestion
भोजन - फोटो : फाइल फोटो

सुबह पेटभर और रात में कम खाना
अगर आप गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहना चाहते हैं तो अपनी डाइट को लेकर एक नियम जरूर बना लें। आप सुबह का नाश्ता पेटभर कर करें। इसके बाद दिन का खाना भी अच्छे से खा लें। लेकिन रात के खाने को अपनी भूख से थोड़ा कम ही खाएं तो बेहतर होगा। हालांकि किसी खास मौके की बात अलग है, क्योंकि उस समय आप खुद को खाने से नहीं रोक सकते हैं। इसके साथ ही ध्यान रखें कि रात के सोने से कम से कम 2 घंटे पहले ही भोजन कर लें।

summer season tips 5 diet rules you must follow for healthy digestion
पानी - फोटो : फाइल फोटो

स्वस्थ जीवन का आधार पानी
गर्मी के मौसम में शरीर को पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है। एक स्वस्थ व्यक्ति को एक दिन में में कम से कम 3 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी पीने से शरीर की गंदगी पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है। इसके अलावा पानी ही शरीर में भोजन को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ने में मदद करता है, जिससे पाचन जल्दी और अच्छी तरह से होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
summer season tips 5 diet rules you must follow for healthy digestion
प्रोबायोटिक्स आहार - फोटो : फाइल फोटो

पाचन क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोबायोटिक्स वाले आहार
प्रोबायोटिक्स आहार वैसे फूड्स को कहते हैं, जिसमें नेचुरल बैक्टीरिया पाए जाते हैं। ये बैक्टीरिया आंतों में जाकर आपके भोजन को पचाने में मदद करते हैं। दही, छाछ, योगर्ट, अचार, सिरका आदि खाद्य पदार्थ प्रोबायोटिक्स की श्रेणी में आते हैं।

विज्ञापन
summer season tips 5 diet rules you must follow for healthy digestion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फाइबर से भरपूर फल-सब्जियां
गर्मी के मौसम में सीजनल फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। खीरा, ककड़ी, खरबूजा, तरबूज, आम, लौकी, कद्दू, पालक, तुरई, टमाटर आदि फल-सब्जियों का सेवन गर्मी के मौसम में करना चाहिए। इन फल-सब्जियों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा ये एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स से भरपूर होते हैं। इसलिए आपके शरीर के लिए इन्हें खाना बहुत हेल्दी होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed