फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sugarcane Juice Recipe: बिना गन्ने के घर पर तैयार करें गन्ने का जूस

Mon, 03 Jun 2024 03:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 03 Jun 2024 03:16 PM IST
सार

अगर आप घर पर बिना गन्ने के गन्ने का जूस बनाने का सोच रही हैं, तो इस लेख में हम आपको इसकी आसान विधि बताएंगे। 

विज्ञापन
Sugarcane Juice Recipe without Sugarcane in hindi
गन्ने का जूस - फोटो : freepik

Sugarcane Juice Recipe: चुभती गर्मी में लोग हीट स्ट्रोट और पेट की जलन की समस्या से काफी परेशान हैं। ऐसे में डॉक्टर ज्यादा से ज्यादा ठंडी चीजें पीने की सलाह दे रहे हैं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे। गर्मी के मौसम में गन्ने का जूस पीना काफी फायदेमंद बताया जाता है। यही वजह है कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही आपको जगह-जगह पर गन्ने के जूस का ठेला खड़ा मिल जाएगा।



बेहद कम दामों में मिलने वाला ये जूस गर्मी से राहत दिलाने का काम करता है। अगर तेज चिलचिलाती धूप में ठंडा-ठंडा गन्ने का जूस मिल जाए तो सेहत के साथ मन भी प्रसन्न हो जाता है। वैसे तो ये काफी सही विकल्प रहता है लेकिन गन्ने में शुगर की मात्रा ज्यादा होने की वजह से बहुत से लोग इसे पीना अवॉइड करते हैं।

अगर आप को भी गन्ने का जूस पसंद है लेकिन अपनी सेहत की वजह से आप इसे नहीं पी सकते तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको बिना गन्ने के गन्ने का जूस बनाना बताएंगे, ताकि आप बेधड़क इसका सेवन कर सकें। इसका स्वाद बिल्कुल गन्ने के जूस जैसा ही लगेगा। 

Sugarcane Juice Recipe without Sugarcane in hindi
Sugarcane Juice - फोटो : instagram

बिना गन्ने के गन्ने का जूस बनाने का सामान

  • कटा हुआ गुड़
  • पुदीने की पत्तियां
  • नींबू का रस
  • बर्फ
  • काला नमक
Sugarcane Juice Recipe without Sugarcane in hindi
Sugarcane Juice - फोटो : instagram

विधि

बिना गन्ने के गन्ने का जूस बनाने के लिए आपको गन्ने की जगह गुड़ की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को छोटे-छोटे पार्ट्स में काट लें, ताकि इसे ब्लैंड करने में आसानी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sugarcane Juice Recipe without Sugarcane in hindi
Sugarcane Juice - फोटो : instagram

गुड़ काटने के बाद इसमें 8-10 पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस, स्वाद के अनुसार काला नमक और थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सी में ब्लैंड करें। जब ये सही से ब्लैंड हो जाए तो एक बार इसमें बर्फ डालकर भी चला दें।

विज्ञापन
Sugarcane Juice Recipe without Sugarcane in hindi
Sugarcane Juice - फोटो : instagram

अब इसे इस गिलास में निकालें और इसमें आईस क्यूब, पुदीने की 2 पत्तियां और हल्का सा नींबू का रस डालकर परोसें। ठंडा-ठंडा ये जूस आपको तरोताजा कर देगा। खास बात ये है कि इसमें गन्ना न होने की वजह से इसे हर कोई पी सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed