Khichdi Recipe: जून का महीना चल रहा है, जिस वजह से गर्मी भी अपने तेवर दिखा रही है। कई जगहों पर पारा 50 पार पहुंच गया है। लगातार बढ़ती इस गर्मी की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
वैसे तो ज्यादातर लोग गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलने से बचते हैं, लेकिन बहुत से लोगों को काम की वजह से बाहर जाना ही पड़ता है। ऐसे में कई बार तबियत खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इस गर्मी में चलने वाली लू-लपट की वजह से पेट खराब होना बेहद आम बात है।
अगर आप भी गर्मी से परेशान हैं और आपका पेट भी दिक्कत करने लगा है तो एक-दो दिन कुछ हैवी खाना खाने की जगह खिचड़ी बनाकर खाएं। बहुत से लोगों को खिचड़ी बनाना नहीं आता है, ऐसे में हम आपको इस लेख में खिचड़ी बनाना सिखाएंगे। इसे आप रायते के साथ खा सकते हैं।
2 of 5
गर्मी में हो गया है पेट खराब तो बनाकर खाएं खिचड़ी
- फोटो : instagram
खिचड़ी बनाने का सामान
1 कप चावल और मूंग दाल (मिलाकर), 5 कप पानी, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, नमक आवश्यकतानुसार, 1 चम्मच जीरा, 1 टी स्पून हींग, 3 बड़े चम्मच घी
3 of 5
गर्मी में हो गया है पेट खराब तो बनाकर खाएं खिचड़ी
- फोटो : iStock
खिचड़ी बनाने की विधि
खिचड़ी बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले सबसे पहले मूंग की दाल और चावलों को एक साथ अच्छे से धोकर भिगो दें। इसे तकरीबन 40 मिनट के लिए भिगोकर रखें।
4 of 5
गर्मी में हो गया है पेट खराब तो बनाकर खाएं खिचड़ी
- फोटो : iStock
जब ये सही से भीग जाए तो एक कुकर में घी गर्म करें। घी जब गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, हल्दी और हींग डालें। जब मसाले भुन जाएं तो इसमें भिगोकर रखे हुए दाल-चावल डाल दें। इसके बाद इसमें नाप कर पानी डालें और सबसे आखिर में नमक डालें।
5 of 5
गर्मी में हो गया है पेट खराब तो बनाकर खाएं खिचड़ी
- फोटो : iStock
सही से नमक मिक्स करने के बाद कुकर का ढक्कन बंद कर दें और 5-6 सीटी आने दें। 6 सीटी आने के बाद गैस बंद करके कुकर साइड में रख दें और फिर इसकी भाप निकलने दें। भाप निकल जाने के बाद कुकर का ढक्कन खोलें और फिर इसे सजाने के लिए ऊपर से धनिया पत्ती डाल दें। इसे आप राहते के साथ परोस सकते हैं। पेट खराब होने पर रायता भी शरीर के लिए फायदेमंद होता है।