कोई भी बीमारी अमीर गरीब का फर्क नहीं देखती। हाल ही में खबर आई है कि शाहरुख, सलमान जैसे स्टार्स के साथ कई हिट फिल्में करने वाली अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को कैंसर हो गया है। जिसके बाद सोनाली अपना इलाज करवाने के लिए न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो चुकी हैं। इस बात की जानकारी सोनाली ने खुद दी है । आइए जानते हैं कैंसर से बचने के लिए कौन सा आहार डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अदरक
अदरक में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स कैंसर के सेल्स से लड़ते हैं। नियमित रूप से अदरक खाने से कैंसर होने की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा अदरक कोलेस्ट्राल का स्तर भी कम करके खून का थक्का जमने से भी रोकता है। इसमें एंटी फंगल और कैंसर के प्रति प्रतिरोधी होने के गुण भी पाए जाते हैं।
लहसुन
लहसुन का प्रयोग एक औषधि के रूप में भी होता है। लहसुन में एलियम नामक एंटीबायोटिक कैंसर होने से बचाता है। लहसुन कई रोगों में भी फायदेमंद है। नियमित लहसुन खाने से ब्लडप्रेशर कम या ज्यादा होने की बीमारी नहीं होती। गैस्टिक ट्रबल और एसिडिटी की शिकायत में इसका प्रयोग बहुत ही लाभदायक होता है।
आंवला
आंवला विटामिन-सी का एक बहुत अच्छा स्रोत है। एक आंवला में 3 संतरों के बराबर विटामिन-सी होता है। आंवला कैंसर से बचाता है। आंवला खाने से लीवर को शक्ति मिलती है जिससे लीवर हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। आंवले का जूस खून को साफ करता है। इसके अलावा यह कई अन्य रोगों के लिए भी फायदेमंद है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल्स पाया जाता है, यह एंटी-ऑक्सीडेंट है जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। चीनी के बिना चाय पीना सबसे अच्छा होता है, लेकिन अगर आप अपनी चाय को मीठा करना चाहते हैं तो इसमें शहद या मेपल सिरप की तरह एक न्यूनतम प्रसंस्कृत स्वीटनर का उपयोग करने का प्रयास कीजिए।