फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाना खाने के भी होते हैं कुछ नियम, जानें कब, क्या और कहां खाएं?

Wed, 04 Jul 2018 02:11 PM IST
डॉ. विनोद कुमार, आयुर्वेद विशेषज्ञ
डॉ. विनोद कुमार, आयुर्वेद विशेषज्ञ Updated Wed, 04 Jul 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
When, what and where to eat
food table
भोजन के रूप में आप कब, कहां और क्या खाएं, इसके निर्धारण में आपकी आयु, दिन का समय और वर्ष का समय देखा-समझा जाना चाहिए। बालपन में कफ ऊर्जा की अधिकता रहती है। जल एवं पृथ्वी तत्वों की प्रधानता रहती है। बच्चों में कफ की विकृति से पित्त ऊर्जा दब जाता है, ठीक वैसे ही जैसे जल और मिट्टी से आग दब जाती है। अपने भोजन के माध्यम से कुछ अग्नि तत्व ग्रहण करके इस समस्या से उबर सकते हैं। इसके लिए, बच्चे की मां के भोजन में लहसुन, अदरक, काली मिर्च, मेथी और तुलसी होना चाहिए।
When, what and where to eat
healthy food
युवा अवस्था में पित्त ऊर्जा की प्रमुखता रहती है और अग्नि तत्व बढ़ा हुआ होता है। ऐसी अवस्था में अग्नि तत्व की प्रधानता वाली चीजें खाने से समस्या गंभीर बन जाती है। अतः ठंडी चीजों जैसे चावल, दूध, सौंफ और कटु रसवाली वस्तुएं पित्त विकृति का शमन करने में सहायक होती हैं।
When, what and where to eat
old person
वृद्धावस्था में व्यक्ति वात् प्रधान हो जाता है। यही कारण है कि बहुत से लोग पचास की उम्र पार करते-करते उच्च रक्तचाप, अनिद्रा, बवासीर और गठिया आदि रोगों से ग्रस्त हो जाते हैं। यदि हम वात्-विकृति के प्रति सावधान रहें, तो इन रोगों से बच सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed