No-Stuffing Rice Fara Recipe for Winter Season: दाल के फरे का नाम आते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन इसे बनाने में लगने वाली मेहनत कई बार लोगों को पीछे हटा देती है। कई घरों में तो दाल भिगोने से लेकर पीसने और फिर भरावन तैयार करने की झंझट के कारण इसका स्वाद बस त्योंहारों तक ही सीमित रह जाता है।
ऐसे में अगर आपको बताया जाए कि दाल के बिना भी बिल्कुल वैसे ही स्वादिष्ट और मुलायम फरे बनाए जा सकते हैं, तो यकीनन यह बात आपको हैरान कर देगी। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं चावल के आटे से बनने वाले फरे की बेहद आसान और झटपट तैयार होने वाली विधि, जिसे कोई भी कम मेहनत और कम सामग्री में तैयार कर सकता है।
ये रेसिपी न सिर्फ हल्की और स्वादिष्ट है, बल्कि पाचन के लिहाज से भी बेहतरीन है। सुबह के नाश्ते से लेकर शाम के हल्के भोजन तक, चावल के फरे हर मौके के लिए परफेक्ट स्नैक बन सकते हैं।
2 of 6
चावल के फरे बनाने का सामान
- फोटो : instagram
चावल के फरे बनाने का सामान
- चावल का आटा
- नमक
- तेल
- सरसों के दाने
- सूखी मिर्च
- धनिया
विधि
चावल के फरे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में चावल का आटा लें और उसमें थोड़ा सा नमक डालकर इसे हल्के गर्म पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें। आटे को 10–15 मिनट ढककर रख दें ताकि ये अच्छी तरह से सेट हो जाए।
अब आटे की पतली–लंबी लोई बनाएं और हल्की रोलिंग करके फरे का आकार दें। इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और तैयार किए गए फरे इसमें डाल दें। फरे लगभग 10–12 मिनट में पानी की सतह पर तैरने लगेंगे, ये उनके पक जाने का संकेत है।
जब ये पानी में तैरने लगे तो गैस बंद कर लें और इन्हें निकालकर ठंडा होने दें। अब हल्का सा तेल डालकर कड़ाही में डालकर उसमें सरसों के दाने और सूखी मिर्च के तड़का लगाएं। तड़का लगाने के बाद इसमें फरे डालें।