12 मार्च से रमजान के पाक महीने की शुरुआत हुई थी। इस पाक महीने में मुस्लिम धर्म के लोग सच्चे मन से अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं। सुबह सहरी करने के बाद से लेकर इफ्तार के समय तक वो न तो कुछ खाते हैं और न ही कुछ पीते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से रोजा रखता है तो उसकी हर दुआ पूरी होती है। यही वजह है कि लोग पूरे मन से अल्लाह की इबादत करते हैं।
Iftar Recipe: इफ्तार में परिवारवालों को बनाकर खिलाएं हरा भरा कबाब, जानें बनाने की आसान विधि
अगर आप अपने परिवार को इफ्तार में कुछ खास परोसना चाहती हैं, तो हम आपको इस लेख में हरा-भरा कबाब की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
- 1/2 कप मटर
- डेढ़ कप पालक
- 2 प्याज
- 4 बड़े चम्मच वेजिटेबल ऑयल
- 1/4 कप हरी बीन्स
- 2 बड़े उबले आलू
- 2 बड़े चम्मच बेसन
- काजू
- नमक जरूरत के अनुसार
- 4 बड़े चम्मच धनिया पत्ती
- 1 बड़ा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
- 1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1/2 चम्मच चाट मसाला पाउडर
- 1/2 टेबल स्पून जीरा
- 1/2 चम्मच काली मिर्च
- 1/2 टेबल स्पून जीरा
विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले हरी मटर और पालक को उबाल लें। इसके बाद एक पैन लेकर उसमें तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा भूनें। जीरा भूनने के बाद इसी पैन में प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। जब ये गोल्डन हो जाए तो पैन में ही कटी हुई बीन्स और मटर डालें।
इसे सही से मैश करने के बाद स्वादानुसार नमक, जीरा पाउडर, अदरक पेस्ट, लहसुन पेस्ट, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और धनिया पत्ती भी पैन में डाल दें। अब इन सभी चीजों को सही से पकाएं। जब सभी चीजें पक जाएं तो इसमें आखिर में पालक के पत्ते डालकर कुछ मिनट पकाएं। इसे पकने के बाद गैस बंद करें और सामग्री को ठंडा होने दें।