फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2024: होली खेलने के बाद परिवार को बनाकर खिलाएं वेजिटेबल पुलाव, बनाने में नहीं लगेगी मेहनत

Mon, 25 Mar 2024 02:30 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 25 Mar 2024 02:30 PM IST
सार

अगर आप भी रंग खेलने के बाद काफी थक गए हैं, तो अपने परिवारवालों को स्वादिष्ट वेजिटेबल पुलाव बनाकर खिलाएं। 

विज्ञापन
Holi 2024 how to make vegetable pulao at home in hindi
वेजिटेबल पुलाव - फोटो : instagram

होली का खुमार आज चारों तरफ दिखाई दे रहा है। हर कोई अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ होली खेल रहा है। रंग खेलने के बाद शाम को लोग एक-दूसरे के घर होली मिलने जाते हैं। ऐसे में हर किसी के घर तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। होली के दिन रंग खेलने के बाद इतनी थकान हो जाती कि कहीं आना-जाना भी काफी मुश्किल हो जाता है। महिलाओं के लिए सबसे कठिन काम होता है इतनी थकान में भी खाना बनाना।



ऐसे में हम आपको ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप या तो होली खेलने के बाद और या फिर डिनर में झटपट तैयार कर सकती हैं। हम बात कर रहे वेजिटेबल पुलाव की, जिसे बनाना भी काफी आसान है, और ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है। तो चलिए देर न करते हुए आपको भी वेज पुलाव की सिंपल रेसिपी बताते हैं। 

Holi 2024 how to make vegetable pulao at home in hindi
वेजिटेबल पुलाव - फोटो : पिक्साबे

पुलाव बनाने का सामान

चावल – 1 कप
मटर – आधा कप
गाजर – 2 कटी हुई
गोभी - कटी हुई
आलू – 1

Holi 2024 how to make vegetable pulao at home in hindi
वेजिटेबल पुलाव
दालचीनी – 1 इंच
लौंग – 4
इलायची – 2
अदरक
हरी मिर्च
नमक – स्वादानुसार
धनिया पत्ती
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2024 how to make vegetable pulao at home in hindi
वेजिटेबल पुलाव - फोटो : Istock

विधि

वेजिटेबल पुलाव बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले चावलों को थोड़ी देर के लिए भिगो कर रखना है। इसके बाद सब्जियों को सही आकार में बराबर काट लें। इसके बाद एक कुकर में तेल डालकर इसे गर्म करें। तेल में अब जीरा, दालचीनी, लौंग, इलायची और अदरक डालकर सही से भूनें।

विज्ञापन
Holi 2024 how to make vegetable pulao at home in hindi
वेजिटेबल पुलाव - फोटो : Istock

जब ये भुन जाए तो कुकर में हरी मिर्च डालें। इसके बाद सभी कटी हुई सब्जियों को उसमें डाल दें। जब सभी सब्जियां भुन जाएं तो इसमें भिगोए हुए चावलों को डालें। सभी चीजों को सही तरह से मिक्स करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed