फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maa Katyayni Bhog Recipe: शहद से बनाएं मां कात्यायनी का प्रिय भोग, नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर करें अर्पित

Sat, 27 Sep 2025 03:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 27 Sep 2025 03:00 PM IST
सार

Navratri Day 6 Bhog Recipe: आप केसर खीर बना सकते हैं, जिसमें शहद का उपयोग करके मां का मनपसंद व्यंजन भोग में अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा बादाम हलवा घर पर तैयार किया जा सकता है, जिसमें चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करें। यहां आपको मां कात्यायनी के भोग की सरल विधि बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri Day 6 Bhog Recipe Maa Katyayni Favorite bhog
Navratri Day 6 - फोटो : अमर उजाला

Navratri Day 6 Bhog Recipe: इस वर्ष नवरात्रि की षष्ठी तिथि 28 सितंबर 2025 को मनाई जा रही है। यह दिन मां कात्यायनी को समर्पित है। माता कात्यायनी की पूजा के दौरान उनके प्रिय भोग को अर्पित कर मां को प्रसन्न कर सकते हैं। नवरात्रि की षष्ठी तिथि को मां कात्यायानी को मीठा पान और शहद का भोग अर्पित किया जाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा उनका प्रिय रंग पीला है। ऐसे में घर पर भी मां कात्यायनी के लिए भोग में ऐसा पकवान बनाएं, जिसका रंग पीला हो और शहद से तैयार किया गया हो।



आपका ये प्रयास मां कात्यायनी को जरूर पसंद आएगा। आप केसर खीर बना सकते हैं, जिसमें शहद का उपयोग करके मां का मनपसंद व्यंजन भोग में अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा बादाम हलवा घर पर तैयार किया जा सकता है, जिसमें चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करें। यहां आपको मां कात्यायनी के भोग की सरल विधि बताई जा रही है। 

Shardiya Navratri Day 6 Bhog Recipe Maa Katyayni Favorite bhog
Kheer - फोटो : instagram

खीर बनाने की सामग्री

  • एक लीटर दूध
  • 1/4 कप चावल
  • आधा कप शहद
  • 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
  • दो से तीन बड़े चम्मच बादाम, पिस्ता, काजू
  • एक चम्मच घी (मेवा भूनने के लिए)
Shardiya Navratri Day 6 Bhog Recipe Maa Katyayni Favorite bhog
kheer - फोटो : instagram
खीर बनाने की विधि

वैसे तो खीर बनाने के लिए चीनी का इस्तेमाल होता है, लेकिन आप चाहें तो खीर बनाने में शहद इस्तेमाल कर सकती हैं। शहद की खीर बनाने के लिए सबसे पहले दूध को एक भारी तले वाले बर्तन में उबालने के लिए रखें। जब दूध उबलने लगे, आंच धीमी कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri Day 6 Bhog Recipe Maa Katyayni Favorite bhog
kheer - फोटो : instagram

अब इसमें भीगे हुए चावल को डालें और धीमी आंच पर उसे पकने दें। इसे आपको लगातार चलाना है, वरना चावल पैन के तले में चिपक जाएंगे। जब चावल पूरी तरह से पक जाएं और दूध गाढ़ा हो जाए, तब इसमें इलायची पाउडर और भुने हुए सूखे मेवे डाल दें।

विज्ञापन
Shardiya Navratri Day 6 Bhog Recipe Maa Katyayni Favorite bhog
Kheer - फोटो : instagram

आखिर में इसमें शहद डालें और अच्छे से मिला लें। ध्यान दें कि शहद को खीर में डालते समय आंच धीमी होनी चाहिए। वरना ये सही से मिक्स नहीं होगा, और खीर का स्वाद बिगड़ जाएगा।  शहद मिक्स करने के बाद खीर को धीमी आंच पर 5-7 मिनट और पकाएं ताकि सभी स्वाद अच्छे से मिल जाएं। अब ये तैयार है। इसका भोग आप लगा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed