फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाथरूम क्लीनिंग हैक्स: घंटों रगड़ने की जरूरत नहीं, इन तरीकों से साफ करें बाथरूम की टाइल्स पर जमी गंदगी

Fri, 16 Oct 2026 03:26 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 16 Oct 2026 03:26 PM IST
सार

Bathroom Tiles Cleaning Tips: अगर आपके बाथरूम की टाइल्स भी अपनी चमक खो चुकी हैं, तो यहां जानिए इन्हें साफ करने के कुछ आसान तरीके, जिनसे आप बिना ज्यादा मेहनत के टाइल्स को साफ-सुथरा रख सकते हैं।

विज्ञापन
How to get rid of bathroom dirty and yellow tiles bathroom ki tiles kaise saaf karen
बाथरूम के गंदे टाइल्स को साफ करने का सही तरीका - फोटो : Adobe Stock

Bathroom Tiles Cleaning Tips In Hindi: बाथरूम की टाइल्स पर जमी गंदगी और पीलापन न सिर्फ उसकी खूबसूरती बिगाड़ते हैं, बल्कि पूरे बाथरूम को भी गंदा दिखाते हैं। समय के साथ साबुन के दाग, पानी में मौजूद मिनरल्स, नमी और गंदगी की वजह से बाथरूम के टाइल्स पीले और फीके नजर आने लगते हैं। कई बार महंगे क्लीनर इस्तेमाल करने के बाद भी टाइल्स की पुरानी चमक वापस नहीं आती। ऐसे में घर में मौजूद कुछ आसान चीजों और सही सफाई तकनीक की मदद से आप पीले पड़े टाइल्स को फिर से चमका सकते हैं।

 

 

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बाथरूम टाइल्स साफ करने का आसान और असरदार तरीका क्या है, किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए। नियमित सफाई और सही देखभाल से आपके बाथरूम की टाइल्स लंबे समय तक नई जैसी दिखाई दे सकती हैं।

Trending Videos
How to get rid of bathroom dirty and yellow tiles bathroom ki tiles kaise saaf karen
सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें - फोटो : Ai generated

सिरका और बेकिंग सोडा: बाथरूम की टाइल्स पर जमे पीले दाग और साबुन की परत को हटाने के लिए महंगे क्लीनर पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद सिरका और बेकिंग सोडा भी सफाई में मददगार हो सकते हैं। सिरका पानी के कुछ दागों और गंदगी को ढीला करने में मदद करता है, जबकि बेकिंग सोडा हल्के स्क्रब की तरह काम करता है। ऐसे में सही तरीके से इनका इस्तेमाल करके टाइल्स की सफाई करना आसान हो सकता है। 



कैसे इस्तेमाल करें:
 
  •  एक कटोरी में आधा कप सफेद सिरका लें।
  •  इसमें 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा धीरे-धीरे मिलाएं।
  •  तैयार पेस्ट को पीली या गंदी टाइल्स पर लगाएं।
  •  इसे करीब 10-15 मिनट तक लगा रहने दें।
  •  अब पुराने टूथब्रश या सॉफ्ट स्क्रबर से हल्के हाथों से रगड़ें।
  • आखिर में साफ पानी से टाइल्स धोकर सूखे कपड़े से पोंछ दें।

ध्यान रखें कि मार्बल या नेचुरल स्टोन की टाइल्स पर सिरके का इस्तेमाल करने से पहले सावधानी बरतें, क्योंकि एसिडिक पदार्थ कुछ सतहों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।


क्लीनिंग टिप्स: किचन सिंक से आती है बदबू? इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा
How to get rid of bathroom dirty and yellow tiles bathroom ki tiles kaise saaf karen
गर्म पानी से सफाई करें - फोटो : Adobe Stock

गर्म पानी: गर्म पानी बाथरूम की टाइल्स पर जमी चिकनाई, साबुन और धूल को ढीला करने में मदद करता है। खासकर उन जगहों पर जहां लंबे समय से गंदगी जमा है, वहां पहले गर्म पानी का इस्तेमाल करने से सफाई करना आसान हो जाता है।



कैसे इस्तेमाल करें
  • एक बाल्टी में गर्म पानी लें, लेकिन पानी बहुत ज्यादा गर्म या उबलता हुआ न हो।
  •  इसे टाइल्स पर डालें या कपड़े की मदद से लगाएं।
  • 5 मिनट तक पानी को गंदगी पर असर करने दें।
  •  इसके बाद ब्रश या स्क्रबर से टाइल्स साफ करें।
  • अंत में साफ पानी से धोकर सूखा दें।

बेहतर परिणाम के लिए गर्म पानी के साथ हल्का लिक्विड क्लीनर मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
How to get rid of bathroom dirty and yellow tiles bathroom ki tiles kaise saaf karen
नींबू, वाशिंग पाउडर या शैंपू से करें बाथरूम साफ - फोटो : Adobe Stock

नींबू और वाशिंग पाउडर या शैंपू: बाथरूम की टाइल्स पर जमी गंदगी और साबुन के दाग साफ करने के लिए नींबू और वाशिंग पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू में मौजूद एसिडिक गुण कुछ दागों को हल्का करने में मदद करते हैं, जबकि वाशिंग पाउडर गंदगी हटाने में सहायक होता है।


कैसे इस्तेमाल करें:
 

  • एक कटोरी में वाशिंग पाउडर या शैंपू लें।
  • उसमें आधा नींबू का रस और एक चम्मच सिरका मिलाएं।
  • इस मिश्रण को नींबू के छिलके या ब्रश की मदद से टाइल्स पर अच्छी तरह लगाएं।
  • 10 मिनट छोड़ने के बाद हल्के हाथ से स्क्रबर से रगड़कर पानी से साफ कर लें।


ध्यान रखें कि नींबू का इस्तेमाल प्राकृतिक पत्थर, जैसे मार्बल, पर न करें। किसी भी मिश्रण को पहले टाइल्स के छोटे, छिपे हुए हिस्से पर जांच लें और सफाई के दौरान दस्ताने पहनें।



किचन टिप्स: आटा लंबे समय तक खराब न हो, इसके लिए क्या करें?

विज्ञापन
How to get rid of bathroom dirty and yellow tiles bathroom ki tiles kaise saaf karen
बाजार के टाइल्स क्लीनर से करें बाथरूम साफ - फोटो : Adobe Stock

बाजार के टाइल्स क्लीनर: बाथरूम की टाइल्स पर जमी जिद्दी गंदगी, पीले दाग और साबुन की परत हटाने के लिए बाजार में मिलने वाले टाइल्स क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।



कैसे इस्तेमाल करें:
 
  • किसी अच्छे लिक्विड क्लीनर को टाइल्स पर डालकर 1 से 2 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद कड़े ब्रिसल वाले ब्रश या स्क्रबर से अच्छी तरह रगड़ें और पानी से धो लें।

ध्यान रखें कि  क्लीनर इस्तेमाल करते समय दस्ताने पहनें और बाथरूम में हवा आने-जाने की उचित व्यवस्था रखें। अलग-अलग क्लीनर को आपस में न मिलाएं, खासकर ब्लीच को एसिड या अमोनिया वाले उत्पादों के साथ कभी न मिलाएं। इसे एल्युमीनियम, पीतल या तांबे की फिटिंग पर न लगने दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed