फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Special Sweets: मां दुर्गा को लगाएं इन मिठाइयों का भोग, डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं इनका सेवन

Thu, 03 Oct 2024 12:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 03 Oct 2024 12:09 PM IST
सार

शारदीय नवरात्रि में अगर आप ऐसी मिठाई बनाना चाहती हैं जिसे डायबिटीज के मरीज भी खा सकें, तो यहां हम आपको उसके कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
shardiya navratri 2024 Navratri Special 5 Sweets for diabetes patient
मां दुर्गा को लगाएं इन मिठाइयों का भोग - फोटो : अमर उजाला

Navratri Special Sweets: आज 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। वैसे तो सालभर में कुल 4 नवरात्रि आती हैं, लेकिन इनमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि का महत्व काफी ज्यादा होता है।



शारदीय नवरात्रि में तो कई जगहों पर माता रानी के बड़े-बड़े पंडाल लगाए जाते हैं। इस दौरान माता रानी को तमाम पकवानों का भोग लगाया जाता है। इन पकवानों में खासतौर पर मिठाइयां शामिल होती हैं।

त्योहारों के दिनों में हर कोई मीठा खाना पसंद करता है, लेकिन दिक्कत सामने आती है डायबिटीज के मरीजों के सामने। वो चाह कर भी मिठाई नहीं खा सकते। ऐसे में अगर शारदीय नवरात्रि में आप ऐसी मिठाई बनाना चाहते हैं जिसे डायबिटीज के मरीज भी खा सकें, तो यहां हम आपको उसके कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं। 

shardiya navratri 2024 Navratri Special 5 Sweets for diabetes patient
मां दुर्गा को लगाएं इन मिठाइयों का भोग - फोटो : instagram

सेब की खीर

सेब में पाए जाने वाली मिठास की वजह से आपको खीर में अतिरिक्त चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये पेट भरने के साथ-साथ आपकी बॉडी के एनर्जी लेवल को भी बरकरार रखेगी। इसे तैयार करके आप माता रानी को भोग लगाकर व्रत में सेवन भी कर सकते हैं। 

shardiya navratri 2024 Navratri Special 5 Sweets for diabetes patient
मां दुर्गा को लगाएं इन मिठाइयों का भोग - फोटो : instagram

खजूर के लड्डू

खजूर काफी मीठा पहले से ही होता है। ऐसे में इसे तैयार करने के लिए आपको चीनी की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी। तो आप बिना सोचे खजूर के लड्डू तैयार करें। बस ध्यान रखें कि इसे बनाने के लिए आपको ढेर सारी मेवा की जरूरत पड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shardiya navratri 2024 Navratri Special 5 Sweets for diabetes patient
मां दुर्गा को लगाएं इन मिठाइयों का भोग - फोटो : istock

 श्रीखंड

श्रीखंड खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। ऐसे में अगर आपको भी ये पसंद है तो आप शुगरफ्री श्रीखंड तैयार करें। आप घर पर पांच मिनट में शुगर फ्री श्रीखंड बना सकते हैं। इसे तैयार करने से लिए ताजे दही की जरूरत पड़ती है, जो खुद ही मीठा होता है। अगर आप चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ी सी चीनी मिक्स कर सकते हैं। 

विज्ञापन
shardiya navratri 2024 Navratri Special 5 Sweets for diabetes patient
मां दुर्गा को लगाएं इन मिठाइयों का भोग - फोटो : instagram
बादाम की बर्फी

ये काफी पौष्टिक होती है। इसे बनाने में चीनी का इस्तेमाल नहीं होता। ऐसे में इसे खाने से मधुमेह रोगियों का ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ने का खतरा नहीं रहेगा। बादाम की बर्फी बनाने के बाद उसमें ऊपर से भी बादाम लगाएं, ताकि ये देखने में और स्वादिष्ट लगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed