फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Day 4 Bhog: नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा को लगाएं इस खास पकवान का भोग, बनाना है आसान

Sun, 06 Oct 2024 08:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 06 Oct 2024 08:07 AM IST
सार

इस लेख के माध्यम से मालपुआ बनाने के आसान तरीके बताए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर  आप स्वादिष्ट मालपुआ घर पर आसानी से बना सकती हैं और देवी मां को भोग अर्पित  कर प्रसन्न कर सकती हैं।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Day 4 Bhog Maa Kushmanda Special Bhog Recipe in Hindi
नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा - फोटो : Amar Ujala

Navratri 2024 Day 4 Bhog: शारदीय नवरात्रि के हर दिन मां के अलग अलग स्वरूपों की पूजा होती हैं। देवी मां के प्रत्येक स्वरूप की आराधना के अलग अलग पूजन नियम, मंत्र और भोग होते हैं। 5 अक्तूबर को नवरात्रि का चौथा दिन है। इस दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। माता कुष्मांडा सृष्टि की आदि-स्वरूपा, आदि शक्ति हैं ।



उनकी पूजा को पूर्ण करने के लिए नवरात्रि के चौथे दिन देवी का प्रिय भोग अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि मां कूष्मांडा को मालपुए अति प्रिय हैं। इस दिन मालपुए का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इस लेख के माध्यम से मालपुआ बनाने के आसान तरीके बताए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर  आप स्वादिष्ट मालपुआ घर पर आसानी से बना सकती हैं और देवी मां को भोग अर्पित  कर प्रसन्न कर सकती हैं।

Shardiya Navratri 2024 Day 4 Bhog Maa Kushmanda Special Bhog Recipe in Hindi
मालपुआ बनाने की विधि - फोटो : Instagram

मालपुआ बनाने का सामग्री

  • एक कप गेहूं का आटा
  • सूजी आटा कप
  • मावा तीन टेबलस्पून
  • दूध एक कप
  • चीनी एक कप
  • देसी घी तलने के लिए
  • काजू एक चम्मच
  • पिस्ता एक चम्मच
  • सौंफ पाउडर आधा चम्मच
  • केसर एक चुटकी
  • इलायची पाउडर एक चम्मच
Shardiya Navratri 2024 Day 4 Bhog Maa Kushmanda Special Bhog Recipe in Hindi
मालपुआ बनाने की विधि - फोटो : Instagram

मालपुआ बनाने के विधि

स्टेप 1- मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में गेहूं का आटा छानकर उसमें सूजी मिलाएं। आटा और सूती को अच्छे से मिक्स करके उसमें चीनी, इलायची और सौंफ पाउडर डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Day 4 Bhog Maa Kushmanda Special Bhog Recipe in Hindi
मालपुआ बनाने की विधि - फोटो : Instagram

स्टेप 2- अब एक कटोरे में खोया यानी मावा डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसमें दूध डालकर घोल तैयार कर लें। इस घोल में आटे का मिश्रण मिलाएं। घोल बनाते वक्त ध्यान रखें कि ये न तो ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही ज्यादा पतला। कुछ देर के लिए इस घोल को ऐसे ही छोड़ दें और चाशनी बनाने की तैयारी शुरू करें।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Day 4 Bhog Maa Kushmanda Special Bhog Recipe in Hindi
मालपुआ बनाने की विधि - फोटो : Instagram

स्टेप 3- मालपुए के लिए चाशनी की जरूरत होती है, जिसे बनाने के लिए पानी और चीनी को पकाएं और उसमें स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची पाउडर मिक्स कर लें।

स्टेप 4- अब मालपुआ तैयार करें। इसके लिए पैन में घी गर्म करें। आटे के लिक्विड को पैन में क्षमता अनुसार मालपुआ बनाने के लिए डालें। मालपुए को दोनों तरफ से सुनहरे सेक लें।

स्टेप 5- जब मालपुआ दोनों तरफ से सिक जाए तो पैन से निकालकर चाशनी में डालें। अब चाशनी से निकाल कर ऊपर से पिस्ता के छोटे टुकड़े डालकर गार्निश करें।

मालपुआ ठंडा होने के बाद इसका भोग लगाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed